मध्यप्रदेश – थाने में गोली चलने के मामला लगातार सामने आ रहे है। ऐसा ही मामला गुना जिले से आया है। जहां कैंट थाने में गोली चली है। थाना प्रभारी ने गोली चलने की घटना की पुष्टि की है। आज कैंट थाने के अंदर गोली चलने से थाने में हड़कंप मच गया। घटना आज सुबह की बताई जा रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एचसीएम रूम के अंदर आरक्षक द्वारा बंदूक लोड करते समय ट्रिगर दबने से फायर होना बताया जा रहा है। फायर होने से एचसीएम रूम में लगी टाइल्स में बड़ा गड्डा हो गया है। जानकारी के अनुसार गोली टाइल्स के अंदर धंस गई। इस गोलीबारी में कोई जानी नुकसान नही हुआ। मामले की पुष्टि कैंट थाना प्रभारी ने की है।