Loading...
Punjab Govt
HomePunjabJalandharJalandhar News: महिला ने खुद को SP की पत्नी बताकर चालान काटने...

Jalandhar News: महिला ने खुद को SP की पत्नी बताकर चालान काटने पर किया हंगामा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर (ens): बीएमसी चौक में आज दोपहर ट्रैफिक पुलिस और महिला के बीच चालान काटने को लेकर हंगामा हो गया। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि नाके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया है।

वहीं ट्रैफिक पुलिस मैं तैनात ASI हरप्रीत सिंह ने कहा कि युवक बिना हेलमेट पहने बाइक पर सवार होकर आ रहा था, जिसे रोका गया और दस्तावेज न पूरे होने के कारण उसका चालान किया गया। जिस कारण वह गुस्से में आकर उस पर आरोप लगाने लगे।

महिला ने खुद को एसपी की पत्नी बताते हुए कहा कि वह बाइक पर सवार होकर पालर के लिए जा रही थी कि उसे ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों ने रोका और बाद में अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए बुरा भला सुनाया। जिसकी शिकायत वह उच्च अधिकारियों तक पहुँचाएगी ताकि आम जनता को पुलिस इस तरह परेशान न कर सके।

वहीं नाके पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी एएसआइ हरप्रीत सिंह ने कहा कि उन्होंने बिना हेलमेट पहने बाइक सवार युवक को रोका तो पीछे बैठी महिला ने उन्हें कहा कि रूक वह उनके बाप से काल पर बात करवाती है। लेकिन बाइक के दस्तावेज पूरे न होने के कारण इसका चालान काटा गया और उस पर लगाए आरोप बेबुनियाद हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page