Punjab Govt
HomeNationalBoyfriend ने कीचड़ में दबाकर Girlfriend को मौत के घाट उतारा, थाने...

Boyfriend ने कीचड़ में दबाकर Girlfriend को मौत के घाट उतारा, थाने में आरोपी ने किए बड़े खुलासे

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जांजगीर-चांपाः जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां, बॉयफ्रेंड ने कीचड़ में सिर दबाकर अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। आरोपी ने युवती को कीचड़ में गले तक गाड़कर तड़पाया और उसे मौत के घाट उतार दिया। थाने में आरोपी ने कबूल किया, वो मुझे समय नहीं देती थी। दूसरे युवक से बात करती थी, इसलिए गुस्से में मार दिया।

जानकारी मुताबिक, मृतका की पहचान पूजा महंत (22) के रूप में हुई है। 27 जनवरी की सुबह बरगांव में रामेश्वर साहू के खेत में पूजा महंत की अर्धनग्न लाश मिली थी। पुलिस ने शुरुआती जांच में हत्या की आशंका जताई। केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जिसमें तड़के सुबह 4.38 बजे 2 युवक बाइक पर जाते दिखाई दिए। इसके कुछ ही मिनट बाद 4.45 बजे पूजा महंत अकेली मोबाइल पर बात करते हुए उसी रास्ते से गुजरती नजर आई थी। जांच में पता चला कि पूजा महंत कीरित गांव में त्योहार में शामिल होने के बाद रात 12 से 1 बजे के बीच घर लौटी थी। उसके पिता ने भी उसे देखा था।

इसके बाद उसे फिर सुबह करीब 4:45 बजे कॉल आया और बॉयफ्रेंड से मिलने के लिए घर से निकल गई। परिवार मुताबिक, जब सुबह पूजा महंत घर पर नहीं मिलीं, तो उन्होंने पड़ोस में लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई पता नहीं चला। सुबह करीब 9 बजे उसी गांव का किसान रामेश्वर साहू अपने खेत में गया था। उसने कीचड़ में पूजा महंत की लाश देखी। उसने पूजा के परिवार को जानकारी दी। इस दौरान परिजनों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने डेडबॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। परिजनों से बयान के बाद FIR दर्ज की गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस जांच और CCTV फुटेज के आधार पर पूजा महंत के बॉयफ्रेंड प्रवीण प्रकाश चंद्रा (28 वर्षीय) पर शक हुआ। पुलिस ने आरोपी को कोरिया के पटना से प्रवीण प्रकाश चंद्रा को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने पहले पुलिस को गुमराह किया, लेकिन CCTV फुटेज और अपने बयानों से पकड़ा गया। आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया।

आरोपी प्रवीण प्रकाश चंद्रा ने बताया कि, उसे शक था कि पूजा किसी दूसरे युवक से बातचीत करती है और उसे समय नहीं देती है। इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। गुस्से में उसने खेत में पूजा को धक्का देकर उसका सिर कीचड़ में दबा दिया जिससे पूजा की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। एएसपी उमेश कश्यप ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी को भगाने में उसके भाई लव प्रकाश चंद्रा और दोस्त केशव चंद्रा ने मदद की। दोनों ने प्रवीण को शिवरीनारायण बस स्टैंड से बाहर भेजा। पुलिस ने पीछा कर आरोपी प्रवीण को पटना से गिरफ्तार किया। सभी निवासी नवागढ़ के बरगांव रहने वाले हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -