Loading...
Punjab Sehat Yojna
HomeEntertainmentBollywood Actor रणवीर सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, मांगी...

Bollywood Actor रणवीर सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, मांगी फिरौती

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को मंगलवार को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी वॉट्सएप पर भेजे गए एक वॉइस नोट के जरिए दी गई है, इसमें आरोपी ने करोड़ों रुपए की फिरौती की मांग की है। सूत्रों के मुताबिक, धमकी मिलने के तुरंत बाद मुंबई पुलिस ने रणवीर सिंह के बांद्रा स्थित आवास के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी है। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और आने-जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

यह घटना फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित घर के बाहर 31 जनवरी को पांच राउंड फायरिंग की घटना के बाद आया है, इससे मुंबई पुलिस मामले में ज्यादा सजग है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि धमकी भरे वॉइस नोट में आरोपी ने खुद को गंभीर अपराध से जुड़ा बताया है और बड़ी रकम नहीं देने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है। पुलिस ने वॉइस नोट को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।

मुंबई पुलिस की साइबर सेल और क्राइम ब्रांच मिलकर वॉट्सएप नंबर और वॉइस सैंपल के जरिए आरोपी की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि धमकी देने वाला व्यक्ति किसी आपराधिक गिरोह से जुड़ा हो सकता है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Sehat Yojna

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page