Punjab Govt Advertisement
HomeChandigarhParking को लेकर 2 पक्षों में खूनी झड़प, चली गोलियां, 2 लोग...

Parking को लेकर 2 पक्षों में खूनी झड़प, चली गोलियां, 2 लोग गंभीर घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जीरकपुरः चंडीगढ़-अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीती देर रात पार्किंग को लेकर 2 पक्षों के बीच विवाद हो गया जिसमें दोनों पक्षों के 2 लोग घायल हो गए। विवाद दौरान एक पक्ष द्वारा की फायरिंग में एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसकी पहचान गांव नगला निवासी गुरविंदर सिंह के रूप में हुई है। वहीं दूसरे पक्ष का एक युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी पहचान मुकेश के रूप में हुई है। दोनों पक्षों के घायलों की हालत गंभीर है, जिस कारण वे बयान देने में असमर्थ हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, दीपक निवासी मुलरूप पानीपत, हरियाणा हाल निवासी जीरकपुर और गुरविंदर सिंह निवासी गांव नगला, चंडीगढ़ ने अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित होटल लकी इन के सामने पार्किंग का ठेका ले रखा है। बीती रात किसी बात को लेकर इनका मुकेश और तिवारी नामक युवकों से झगड़ा हो गया। पहले तो दीपक और गुरविंदर सिंह के गुट ने मुकेश और तिवारी की बुरी तरह पिटाई की।

इसके बाद वे मौके से चले गए और कुछ देर बाद अपने साथियों के साथ वापस आ गए। उन्होंने दीपक, गुरविंदर सिंह और उनके साथियों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। झगड़ा इतना बढ़ गया कि तिवारी नामक युवक ने दीपक और गुरविंदर सिंह पर 3 गोलियां चला दीं। इस दौरान दीपक बाल-बाल बच गया जबकि एक गोली गुरविंदर सिंह के सिर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गुरविंदर सिंह को घायल अवस्था में चंडीगढ़ सेक्टर 32 अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, मुकेश भी झगड़े में गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे चंडीगढ़ सेक्टर 32 अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है।

एक चाय बेचने का काम करने वाले व्यक्ति ने बताया कि बीती रात 2 युवक उसके पास चाय पीने आए। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनमें झगड़ा हो गया। पहले दीपक के गुट ने चाय पीने आए युवकों की पिटाई की। इसके बाद दूसरा गुट मौके से चला गया और अपने अन्य साथियों के साथ मौके पर पहुंच गया। यहां दीपक और गुरविंदर सिंह के बीच मारपीट हुई। इस दौरान एक पक्ष की ओर से 3 गोलियां चलाई गईं, जिनमें से एक गोली गुरविंदर सिंह के सिर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस बीच हुई मारपीट में मुकेश का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को घायल अवस्था में चंडीगढ़ सेक्टर 32 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसपी जसपिंदर सिंह गिल ने बताया कि दोनों पक्षों के घायलों की हालत अभी बयान देने लायक नहीं है, जिसके चलते मारपीट के असली कारण सामने नहीं आ पाए हैं। मामले की जांच की जा रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -