नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीती रात कुछ बदमाशों ने जमकर चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया। इस घटना में एक शख्स की मौत होने की सूचना है। जबकि एक लोग बुरी तरह से घायल हुए है। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच में जुटी है। दिल्ली में आपराधिक वारदात की यह घटना बीती रात कालका जी थाना इलाके स्थित मछली मार्केट के पीछे की है। जानकारी के मुताबिक दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई।
इसके बाद एक पक्ष के लोगों ने मृतक व उसके भाई पर हमला बोल दिया। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक चाकूबाजी की इस घटना में एक शख्स इरशाद की मौत हुई है। जबकि के एक गंभीर रूप से घायल है। घायल युवक को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने घायल की हालत खतरे से बाहर बताई है। लोकल थाना पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना पुलिस ने बताया है कि बहुत जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे।