ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल हरोली क्षेत्र के अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र बेला बाथड़ी में ब्लड लाइंस एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी ऊना व बायोजेंटा लाइफ साइंसेज प्रा.लि. के सौजन्य से कम्पनी परिसर में कंपनी के कर्मठ युवा दिवंगत कामगार नितिन वर्मा की यादगार में वीरवार को एक खून दान कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में युवाओं ने लगभग 50 यूनिट खून दान किया।
संस्था के संयोजक संदीप शर्मा, हर्षदीप शर्मा ,अमन लंबड़,मोहित वशिष्ठ,रमन राणा,विनय राणा, सम्राट भारद्वाज ,मोहिंदर सिंह ,दिवेश राणा, अंकित भारद्वाज, गगन,जस्सी मान और कंपनी के सदस्य संस्थापक श्री दीप नारायण शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, सुबोध सैनी, मनोज राणा, सुरेश शर्मा, नागेंद्र और कंपनी के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। इस संस्था के द्वारा खूनदान , सामाजिक क्षेत्र, बेटियों की शादी में सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं, संस्था के व्हाट्सएप पर करीब 15 ग्रुप बने हुए है जिनमें सूचनाएं व जागरूकता अभियान चला रहे हैं।
