ऊना/ सुशील पंडित :पिछले एक वर्ष से कुटलैहड़ विस क्षेत्र की पैरवी जब से कुटलैहड़ विधायक देवेंद्र भुट्टो कर रहे है और विधायक के मात्र एक वर्ष के कार्यकाल में जैसे ही विरोधियों की राजवाड़ा शाही राजनीति खत्म हुई है उससे प्रतीत होता है कि यह लोग कुटलैहड़ क्षेत्र की जनता के हमदर्द नहीं है बल्कि अपने और अपनों के लिए ही राजनीति चमकाते हैं। क्योंकि एक वर्ष से इन माफियों का बोलबाला बंद हो गया है। यह बात कुटलैहड़ कांग्रेस युवा नेता लवनीश राणा ने भाजयुमो कुटलैहड़ पर पटवार करते हुए पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि माफियों के बंद होने से कुटलैहड़ विस क्षेत्र में विपक्ष हताश व निराश हो रहा है। और हताश के कारण ही ऐसे बयान देकर जनता को गुमराह कर रहा है।
उन्होंने कहा कि जब राज्य में पूर्व भाजपा सरकार थी। और कुटलैहड़ को कैबिनेट मंत्रालय मिला था। तो लोकनीवि, जल शक्ति विभाग और फॉरेस्ट विभाग में कौन लोग अधिकारियों को धमकाकर टैंडर प्रतिक्रिया निभाते थे। और कितने ठेकेदारों को काम मिलता था। पहले यह लोग अपने गिरेबान में झांक लें। फिर ब्यान बाजी करें। राणा ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में पूर्व भाजपा सरकार के समय कितने माफिये सक्रिय थे। और कौन कौन लोग उनमें शामिल थे। यह कुटलैहड़ की जनता से छिपा नहीं है और कौन लोग ट्रांसफर माफिए बनकर कर्मचारियों को तंग करते थे।
उन्होंने कहा कि जब 13 माह पूर्व कुटलैहड़ की जनता ने देवेंद्र भुट्टो जैसे ईमानदार नेता को कुटलैहड़ का नेतृत्व सौपा, तब से विधायक देवेंद्र भुट्टो ने कुटलैहड़ विस क्षेत्र से माफियों का सफाया करना शुरू कर दिया था और जो छुभैया लोग विधायक को माफियों से साठ गांठ होने के बयान मीडिया में सुर्खियां बटोरने के लिए दे रहे है। वह लोग बताएं कि आप के परिवार पर माफियों के कितने आरोप लगे हैं। यह भी जनता को बताने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि आज कुटलैहड़ विस क्षेत्र माफियों से मुक्त हो चुका है। और जनता राहत की सांस ले रही है।
क्योंकि कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र भुट्टो का एक ही नारा है कि विस कुटलैहड़ क्षेत्र का “नेता नहीं बेटा हूं” और हर गरीब व समर्थ लोगों की सेवा करना मेरा लक्ष्य है। और कुटलैहड़ को विकास की पटरी पर लाना मेरा ध्वय है। उन्होंने कहा कि बीते एक वर्ष में विधायक देवेंद्र भुट्टो ने बिना राजनेतिक द्वेष भाव से कुटलैहड़ की जनता की सेवा में समर्पित किया है और भाजपा युवा मोर्चा कुटलैहड़ को अपने गिरेबान में झांक कर ही जनता के बीच बात रखनी चाहिए। इस मौके पर कांग्रेस युवा नेता हर्ष शर्मा, तिलकराज, पूर्व उप प्रधान डंगोली रामपाल शर्मा, जितेंद्र सैनी सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
