Punjab Govt AD
HomeHimachal6 से 13 अप्रैल तक सप्ताहिक स्थापना दिवस के कार्यक्रम का आयोजन...

6 से 13 अप्रैल तक सप्ताहिक स्थापना दिवस के कार्यक्रम का आयोजन करेगी भाजपा: सुमीत शर्मा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

प्रदेश में बूथ चलो अभियान व सक्रिय सदस्य सम्मेलन का भी आयोजन होग

ऊना/सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी संगठन के 46वें प्रवेश वर्ष के स्थापना दिवस के कार्यक्रम पूरे प्रदेश में 6 अप्रैल से 13 अप्रैल तक एक साप्ताहिक कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। जानकारी देते हुए भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम के प्रदेश के सहसंयोजक एवं प्रदेश सचिव सुमीत शर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी संगठन स्थापना के कार्यक्रमों में 6 अप्रैल को अपने प्रदेश, जिला व मंडल कार्यालय में स्वच्छता, साजसज्जा, पुष्प मालाए एवं ध्वजारोहण कर इस सप्ताह के कार्यक्रमों का शुभारंभ करेंगी।स्थापना दिवस के कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए संसदीय क्षेत्र, जिला व मंडल स्तर पर संयोजक एवं टीम का गठन प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने पूर्व में ही कर दिया है।

समीत ने बताया कि 7 अप्रैल को  प्रदेश के प्रत्येक मंडल के हर एक बूथ पर पार्टी के पंचायती राज संस्थाओं के जन प्रतिनिधि, विधायक, प्रत्याशी, प्रदेश पदाधिकारी एवं मोर्चा के पदाधिकारी बूथ बैठक का आयोजन करेंगे और बूथ पर बूथ समिति सदस्यों संग प्रत्येक घर में ध्वजारोहण करेंगे यहीं  नही साथ में भाजपा के इतिहास-विकास, केंद्र की मोदी सरकार के सुशासन और प्रदेश सरकार के कुशासन के प्रपत्र का वितरण आमजन तक पहुंचाने का काम करेंगे। उन्होंने बताया कि 8-9 अप्रैल को प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक सक्रिय कार्यकर्ताओं सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा। सुमीत ने बताया कि 10 से 13अप्रैल के भीतर बूथ चलो अभियान, ग्राम परिक्रमा यात्रा, तालाब, पानी की बावड़ी, चिकित्सालय, मंदिर-देवालय इत्यादि स्थानों पर स्वच्छता अभियान को भी अपने मंडल की योजना के अनुसार चलाया जाएगा। यही नहीं बूथ पर लाभार्थी से और प्रत्येक धर्म/जाति के घर द्वार तक जन सम्पर्क अभियान के तहत के “सबका साथ सबका विकास” के ध्येय के साथ मोदी सरकार की योजनाओं की चर्चा और लाभ के विषय पर जानकारी उपलब्ध करवाने का कार्य भाजपा कार्यकर्त्ता करेंगे। 13 अप्रैल क़ो शाम डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा की स्वच्छता कर आगामी सप्ताहिक कार्यक्रमों की गति देने का कार्य भी करेंगे।

उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस के निमित्त भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश स्तरीय वर्चुअल बैठक 31 मार्च क़ो हो चुकी है और चारों संसदीय क्षेत्र की बैठक भी 3अप्रैल क़ो सम्पन्न हुई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस बार पार्टी के स्थापना दिवस के कार्यक्रम बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक पूर्व में तय योजना के अनुसार कार्यकर्त्ता उत्साह के साथ मनाने के लिए तैयार है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -