जनता की सेवा ही संगठन का मूलमंत्र : भाजपा
ऊना/ सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी जिला ऊना अध्यक्ष शाम मिन्हास जिला महामंत्री पाहु लाल भारद्वाज, लखबीर सिंह लख्खी ने बताया कि ऊना जिला इकाई द्वारा भारतवर्ष के यशस्वी, ऊर्जावान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस (17 सितम्बर) से लेकर महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती (2 अक्तूबर) तक चल रहे “सेवा पखवाड़ा” के अंतर्गत जिला भर में विभिन्न सेवा और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
इस सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के संयोजक भाजपा जिला महामंत्री लखबीर सिंह लख्खी होंगे।जिसमें अलग अलग जनकल्याणकारी कार्यक्रम सभी विधानसभाओं में आयोजित होंगे नेताओं ने बताया की इस अवसर पर स्थानीय विधायकगण, पदाधिकारी, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, सभी भाजपा के मोर्चों तथा मंडल स्तर तक के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे
आयोजित होने वाले प्रमुख कार्यक्रम :
१. रक्तदान शिविर
जिला ऊना के हरौली अस्पताल ऊना रक्तदान शिविर 17 सितंबर 2025 को लगाया जाएगा इस कार्यक्रम के सह संयोजक जिला महामंत्री लखबीर सिंह लखी रहेंगे, जिसमें भाजपा कार्यकर्त और युवा बढ़-चढ़कर कर हिस्सा लेंगे। शिविर में एकत्रित रक्त को जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए अस्पताल को सौंपा जाएगा।
2. प्रबुद्ध जन सम्मेलन
प्रबुद्धजनों से संवाद समाज के बुद्धिजीवी वर्ग के साथ जुड़ना और प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाना इस कार्यक्रम के सह संयोजक भाजपा जिला ऊना भाजपा उपाध्यक्ष रविंद्र द्विवेदी होंगे तथा कार्यक्रम का आयोजन 19 सितंबर 2025 को चिंतपूर्णी विधानसभा में आयोजित होगा
3. नमो मैराथन
नशा मुक्त भारत फिट इंडिया के अनुरुप गगरेट विधानसभा में 5000 संख्या की मैराथन दौड़ का आयोजन 21 सितंबर 2025 को किया जाएगा जिसके सह संयोजक भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजीव शर्मा होंगे
4. पंडित दिन दयाल उपाध्याय जयंती
जिन्होंने अंतोदय की सर्वप्रथम भारतवर्ष में सिद्धांत गढ़ने वाले जन संघ प्रथम महामंत्री थे और भाजपा को मूल स्वरूप देने वाले कारीगर व कार्यपद्धति को गढ़ने वाले नेता थे पंडित जी की जयंती ऊना विधानसभा भाजपा कार्यालय में 25 सितंबर 2025 को मनाई जाएगी इसके सह संयोजक राज कुमार पठानिया भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी होंगे
5. प्रधानमंत्री प्रदर्शनी
भारत के यशस्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के जीवन पर आधारित व मोदी सरकार की उपलब्धियों पर एक प्रदर्शनी MC पार्क ऊना में 29 सितंबर 2025 को प्रदर्शित की जाएगी इस कार्यक्रम के सह संयोजक दविंदर कौशल ऊना मंडल अध्यक्ष होंगे
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष शाम मिन्हास ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश को सेवा, ईमानदारी और समर्पण की राजनीति दी है। उनका जीवन ही प्रेरणा है। सेवा पखवाड़ा के माध्यम से हम सब कार्यकर्ता समाज के हर वर्ग तक सेवा और सहयोग का संदेश पहुंचा रहे हैं। भाजपा संगठन का मूलमंत्र ही ‘सेवा ही संगठन’ है।”
जिला महामंत्री पाहु लाल भारद्वाज ने कहा कि “सेवा पखवाड़ा सिर्फ एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह भाजपा की कार्यसंस्कृति का हिस्सा है। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद और सहयोग लेकर जाएं।”
भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनता भी इन कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक हिस्सा ले। भाजपा ऊना ने स्पष्ट किया कि सेवा पखवाड़ा केवल 15 दिनों का अभियान नहीं, बल्कि एक सतत प्रक्रिया है, जो आगे भी निरंतर जारी रहेगी। संगठन ने संकल्प लिया है कि सेवा कार्यों के माध्यम से भाजपा जनता के बीच अपनी पहचान को और मजबूत करेगी तथा समाज के हर वर्ग के कल्याण में भागीदार बनेगी।