लुधियानाः पाकिस्तान द्वारा शुक्रवार को दागे गए ड्रोन पंजाब के फिरोजपुर के खाई सेमे के गांव में एक घर में गिरा था। ड्रोन गिरने के बाद घर में खड़ी कार में आग लग गई थी। यहां 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं गंभीर घायलों को लुधियाना के डीएमसी अस्पताल दाखिल करवाया गया जहां, कई मंत्री उनका हाल जानने के लिए आ रहे हैं। इसी के चलते भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ भी घायलों का हालचाल जानने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वाहेगुरु जी से अरदास की कि घायल जल्द से जल्द ठीक हों।
उन्होंने कहा कि स्पेशल डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है और उनके परिजनों को भी सरकार हर तरह की सुविधा मुहैया करवा रही है। जाखड़ ने कहा कि सारा पंजाब और सारा देश इस वक्त एकजुट है। उन्होंने कहा कि हमारा देश पूरी दुनियां के लिए आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब ने हर वक्त देश की सुरक्षा के लिए अपनी कुर्बानियां दी हैं और हर वक्त दुश्मनों के सामने पहाड़ बनकर खड़े हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग हमेशा फौज के साथ हैं और उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। उन्होंने कहा कि इसी के साथ पंजाब के लोग अमन शांति के लिए भी हमेशा खड़े रहते हैं। आज जब युद्ध विराम की खबरे आई हैं इसका पंजाब के लोगों ने खुले दिल से स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि आप्रेशन सिंदूर से आतंकवाद को बड़ा नुक्सान भी हुआ है और आतंकियों को भी इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ी है।
इसी के साथ उन्होंने पंजाब की इंडस्ट्री को लेकर बात करते हुए कहा कि राज्य में हो रहे इंडस्ट्री के नुक्सान को बचाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान और गवर्नर कटारियां ने जो हुंगारा दिया है उसके वह अभारी हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री व गवर्नर ने कहा है कि वह इस प्रपोजल को लेकर प्रधानमंत्री तक जाएंगे जिससे पंजाब को स्पेशल पैकेज मिल सके और पंजाब की इंडस्ट्री को खड़ा होने में मदद मिल सके। वहीं उन्होंने कहा कि देश हमेशा शांति चाहता है और देश अमन शांति का पुजारी है। उन्होंने कहा कि देश पाकिस्तान के खिलाफ नहीं है।
भारत देश तो आतंकवाद के खिलाफ है, अगर आतंकवाद दोबारा सिर उठाएगा तो भारत उसे कुचलने के लिए तैयार है। उन्होंने पाकिस्तान के लोगों पर बोलते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान भारत के साथ अच्छे संबंध रखे तो भारत एक अच्छा पड़ोसी हो सकता है और भारत के साथ अच्छे व्यापार के साधन बन सकते हैं। भारत भी पाकिस्तान को गरीबी से उपर उठने के लिए मदद करेगा, लेकिन अगर आतंकवादी अपने कारनामों से बाज नहीं आए, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
