Punjab Govt AD
HomeEntertainmentभाजपा ने विजय बूथ अभियान के तहत बधोनीघाट व नसेरी बूध पर...

भाजपा ने विजय बूथ अभियान के तहत बधोनीघाट व नसेरी बूध पर किये कार्यक्रम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लोगों को केंद्र की योजनाओं की दी जानकारी


बद्दी/सचिन बैंसल :
भाजपा के विजय बूथ अभियान के तहत बधोनीघाट व नसेरी बूथ पर कार्यक्रम किए गए। जिसमें केंद्र सरकार की  जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। बूथ विजय अभियान कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने कहा कि पहले कन्या कुमारी से जम्मू कश्मीर तक भारत का नारा दिया जाता था लेकिन यह नारा नरेंद्र मोदी ने सार्थक किया और धारा 370 को लागू करके इसे सही मायनो में भारत में इसे मिलाया गया।

उन्होंने केंद्र की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने चुनाव जीतने के लिए बड़ी बड़ी घोषणाएं की लेकिन उनकी सभी घोषणाएं झूठी साबित हुई और यह झूठी घोषणाएं करने वाली सरकार चंद दिनो की मेहमान है। कांग्रेस के विधायक छोड़ कर भाजपा में शामिल हो रहे है। दून में जो काम भाजपा के समय में शुरू हुए थे। वह सभी बंद है और यहां पर अवैध खनन व हफ्ता वसूली के काम चल रही है। जिससे उद्योगपति यहां से अपना कारोबार बंद करके भाग रहे है।

दून के विस्तारक डीएस राप्टा ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने गरीब, युवा किसान व नारी के उत्थान के लिए कार्यक्रम शुरू किया है। जिसे ज्ञान की संज्ञा दी है। मोदी अब इन सभी वर्गों के उत्थान के लिए प्रयास रत है। भाजपा के जिला सदस्य कृष्ण कौशल ने कहा कि राम मंदिर उद्घाटन पर केंद्र ने विपक्ष को समारोह में आने का राजनीति से ऊपर उठ कर न्यौता दिया लेकिन विपक्ष ने उसे ठुकरा कर अपना असली चेहरा दिखा दिया। ऐसे लोगों को देश पर शासन करने का कोई अधिकार नहीं है। जो लोग भगवान के नहीं हुए  वह आम लोगों के हित में  क्या काम करेंगे।

उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह कांग्रेस की झूठे घोषणाओं के बहकावे में न आए एक बार झूठ बोल कर राज तो कर लिया लेकिन यह बार बार ऐसा नहीं होगा। अब जनता पूरी तरह से समझ गई है। इससे पूर्व नसेरी व बधोनीघाट बूथ के लोगों ने पूर्व विधायक, विस्तारक व भाजपा जिला सदस्य का गांव पहुंचने पर पटके डाल कर स्वागत किया। इस मौके पर पंचायत प्रधान व बूथ पालक मदन दास, संजय शर्मा समेत बधोनीघाट व नसेरी बूध के लोग एकत्रित हुए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -