Punjab Govt AD
HomeNationalBJP नेता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शव के पास मिला Pistol

BJP नेता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शव के पास मिला Pistol

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : शहर में गोली चलना अब आम बात हो गई है। आए दिन ऐसे मामले सामने आते रहते है। हमलावर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे है। भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बैतूल के भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रवि देशमुख की गोली लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रवि के सिर में गोली लगी थी। उनका शव उनके घर के बेडरूम में ही मिला। घटना के समय रवि की पत्नी और मां मंदिर गए थे और बेटा स्कूल के लिए निगला था।

पुलिस मामले की हर संभव एंगल से जांच कर रही है। रवि देशमुख की जिस समय मौत हुई, उस समय वह घर पर अकेले थे। उनका बेटा अपने स्कूल के लिए निकला था। जिसके बाद बेटा टिफिन लेने के लिए जब घर वापिस आया, तो बेडरूम में पिता का शव पड़ा देखा। इसके बाद सभी को सूचित किया गया और पुलिस भी मौके पर पहुंची। रवि के शव के बगल में एक पिस्टल भी पड़ी हुई मिली।

रवि को पिछले दिनों भाजपा सदस्यता अभियान के लिए सम्मानित किया गया था। रवि ने पार्टी के सदस्यता अभियान के दौरान एक हजार से अधिक सदस्य जोड़े थे। फिलहाल वह भाजपा के बैतूल मंडल अध्यक्ष थे। रवि एक कम्प्यूटर शॉप संचालित करते थे। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -