Punjab Govt
HomeHimachalहमीरपुर में हुई घटना पर बोले भाजपा नेता भुट्टो, मृतक रंजना देवी...

हमीरपुर में हुई घटना पर बोले भाजपा नेता भुट्टो, मृतक रंजना देवी के आरोपी पर नहीं हो रही कार्यवाही, आरोपी के सिर पर किसका हाथ

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बोले, कानून-व्यवस्था चरमराई, जनता हो रही परेशान, सुक्खू सरकार सत्ता के नशे में मस्त

झूठे मुकदमें बनाकर पीड़ित करने वाले ध्यान रखें, दौर सभी का आता है,समय आने पर दिया जाएगा जवाब:दविंदर भुट्टो

ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने रविवार को बंगाणा में मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिला हमीरपुर के सासन गांव में हुई शर्मनाक घटना ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप लगाया कि सुक्खू सरकार के नुमाइंदे आरोपी को बचाने में जुटे हैं, जिससे यह साबित होता है कि मौजूदा सरकार अपराधियों को खुली छूट दे रही है।पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने कहा कि प्रदेश में कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। कभी ठेकेदारों को टेंडर की राशि मांगने पर धमकाया जा रहा है, तो कभी उन पर झूठे मामले दर्ज कर डराने की कोशिशें हो रही हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार ठेकेदारों और कर्मचारियों का शोषण कर रही है, जबकि विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं। भुट्टो ने कहा कि झूठे मुकदमें दायर करके प्रताड़ित करने वाले ध्यान रखें,दौर सभी का आता है, समय आने पर मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा,उन्होंने कहा कि  हाल ही में प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में गोलीकांड और हत्याओं की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन आरोपी खुलेआम बाजारों में घूम रहे हैं। पुलिस और प्रशासन सरकार के दबाव में काम कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर कानून और न्याय की रक्षा कौन करेगा, जब सत्ताधारी दल के लोग ही अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं। भाजपा नेता ने सुक्खू सरकार पर जनविरोधी रवैये का आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता के नशे में चूर यह सरकार जनता की तकलीफों से पूरी तरह बेपरवाह हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के पेंशनर, कर्मचारी और शिक्षाकर्मी अपने हक की मांग को लेकर सड़कों पर उतर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी सुनवाई करने की बजाय आंदोलनकारियों को दबाने में लगी है। दविंदर कुमार भुट्टो ने कहा कि सुक्खू सरकार विकास की बात करने के बजाय मित्र मंडली को खुश करने के लिए कर्ज पर कर्ज ले रहा है। प्रदेश पर पहले से ही भारी कर्ज का बोझ है, सुक्खू सरकार सत्ता के नशे में मदहोश होकर जनता को गर्त में धकेल रही है। भुट्टो ने कहा कि हमीरपुर के सासन घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। साथ ही, ठेकेदारों, कर्मचारियों और पेंशनरों की जायज मांगों को तत्काल पूरा किया जाए। भुट्टो ने कहा कि भाजपा आने वाले समय में जनता के बीच जाएगी और सुक्खू सरकार की नाकामियों को उजागर करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि हिमाचल की जनता अगले चुनाव में इस सरकार को करारा जवाब देगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -