Punjab Govt AD
HomeHimachalभाजपा प्रदर्शनों की नौटंकी कर प्रदेश की जनता को गुमराह कर रही...

भाजपा प्रदर्शनों की नौटंकी कर प्रदेश की जनता को गुमराह कर रही : सीमा शर्मा 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/ सुशील पंडित : प्रदेश में जब से सत्ता जाने के बाद भाजपा नेता छटपटा रहे हैं। क्योंकि अब लूट-खसोट की दुकानदारी नहीं चल रही। इसलिए चर्चा में रहने के लिए भाजपा प्रदर्शनों की नौटंकी कर प्रदेश की जनता को गुमराह करने का असफल प्रयास करने लगी है।

यह ऊना ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता बताएं कि अब प्रदर्शनजीवी कौन है ?
उन्होंने कहा कि प्रदशर्न करने के साथ साथ नीयत और नीति भी साफ होनी चाहिए। मात्र खबरों में बने रहने के लिए विरोधाभास करना ठीक नहीं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की मौजूदा कांग्रेस सरकार ने अपने वायदों को पूरा करने के लिए एक बर्ष में गंभीरता से ठोस कदम उठाए हैं। जिसके चलते माननीय मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू ने एक लाख 36 हजार एनपीएस कमर्चारियों को ओल्ड पैंशन स्कीम की सौगात दी, कर्मचारियों के हित के लिए प्रशासनिक ट्रिब्यूनल बहाल किया, हरित हिमाचल के विकास और युवाओं को 680 करोड़ रुपए की राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना  शुरू की। जिस के तहत ई-टैकसी की खरीद पर 50 प्रतिशत सब्सिडी के साथ साथ सरकारी संस्थानों में लगवाने का प्रावधान भी रखा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने राजस्व लोक अदालतों में 45055 लंबित इंतकाल मामले निपटाए। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार विभिन्न विभागों में 18 हजार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने जा रही है। जिनमें महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत विशेष आरक्षण सुविधा रखी गई है। वहीं सरकार ने 4 हजार अनाथ बच्चे बने चिल्ड्रन आफ स्टेट के लिए 27 बर्ष की आयु तक 4000 रूपए पॉकट खर्च के साथ साथ रोजगार से शादी तक की निर्धारित सहायता मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के तहत का वायदा किया। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए विशेष योजनाएं आरंभ की। वहीं प्रदेश में एतिहासिक आपदा में जब भाजपा नेता और केंद्र सरकार राजनीतिक रोटियां सेंकने में लगे हुए थे तब प्रदेशवासियों के साथ मुख्यमंत्री ठाकुर सुखबिंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने ही 4500 करोड़ रुपए के राहत पैकेज की घोषणा कर प्रभावितों की सहायता की। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता बताएं कि वो किस बात का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि  भाजपा नेता सत्ता जाने से सटपटा रहे हैं। इनका जनहित और प्रदेश हित में कोई विजन नहीं है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -