ऊना/सुशील पंडित : जिला मंडल ऊना भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक शुक्रवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश मोर्चा के अध्य्क्ष चंदेल ने की, जबकि बैठक में भाजपा जिला अद्यक्ष बलबीर चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में कृष्ण लाल चंदेल ने कहा कि प्रदेश में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जल्द ऊना सम्मेलन करेगा। इन सम्मेलन में प्रदेश के भाजपा नेता व पदाधिकारी शामिल हों सकेंगे। चंदेल ने कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के लिए भाजपा ने सदैव काम किया है। जबकि कांग्रेस ने अनुसूचित जाति को वोट बैंक के लिए प्रयोग किया है।
कांग्रेस की नीतियों के कारण यह वर्ग कांग्रेस से दूर हुआ है। अनुसूचित जाति वर्ग में कांग्रेस के नेता भाजपा को लेकर गलत धारणाएं पैदा करते रहे, लेकिन भाजपा नेतृत्व ने साबित किया है। कृष्ण लाल चन्देल ने कहा कि आने बाले लोकसभा चुनावों एक जुट होकर कार्य करेंगे।इस मौके पर भाजपा ऊना मंडल अध्य्क्ष सुभाष कौंडल, पूर्व सब्जी मंडी बोर्ड अध्य्क्ष बलबीर बग्गा, पुरषोतम भाटिया, संजय भाटिया, नीलम कुमारी, गुरबचन दास बंगा, सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।