Punjab Govt Advertisement
HomeNationalHotel में हुआ विवाद, BJP पार्षद ने व्यक्ति का गोली मारकर किया...

Hotel में हुआ विवाद, BJP पार्षद ने व्यक्ति का गोली मारकर किया कत्ल, काबू

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

उत्तराखंडः हल्द्वानी में भाजपा पार्षद अमित बिष्ट उर्फ चिंटू ने व्यक्ति का गोली माकर कत्ल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार रामपुर रोड स्थित भाजपा पार्षद के होटल के कमरे को लेकर 2 युवकों में कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। इसको लेकर रविवार की देर रात 1 बजे रामपुर रोड पर 2 पक्षों की लड़ाई हो गई। जिसमें जज फार्म निवासी 25 वर्षीय नितिन लोहनी की गोली लगने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने भाजपा पार्षद अमित बिष्ट को हिरासत में ले लिया है। वहीं भाजपा पार्षद की लाइसेंसी रिवॉल्वर भी पुलिस ने जब्त कर ली है। अमित बिष्ट भाजपा का मंडल उपाध्यक्ष भी है।

वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी पार्षद का नाम पहले भी कई बार विवादों में सामने आ चुका है और उस पर मारपीट के आरोप लगते रहे हैं। कुछ महीने पहले इसी पार्षद से जुड़े एक विवाद के मामले में विधायक बंशीधर भगत कोतवाली के बाहर धरने पर भी बैठे थे। बताया जा रहा है कि भाजपा पार्षद अमित बिष्ट का भतीजा कान्हा नाम का युवक उसके होटल में रिसेप्शनिस्ट का कार्य करता है। वहीं दूसरे पक्ष के पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनंद दर्मवाल का भतीजा कोमल का उससे होटल के कमरे को लेकर पूर्व में विवाद था। जिस पर कोमल का दोस्त नितिन लोहनी व रिसेप्शनिस्ट कान्हा की रविवार रात लड़ाई हो गई। दोनों पक्षों की लड़ाई में रामपुर रोड में जज फार्म निवासी नितिन लोहनी की गोली लगने से मौत हो गई।

वहीं पुलिस का कहना है कि पार्षद को शक हुआ था कि नितिन अपने दोस्त के साथ उसके होटल की रेकी कर रहा है। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और आरोप है कि पार्षद ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चला दी। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। कोतवाली प्रभारी विजय मेहता ने बताया कि आरोपी पार्षद के होटल के पास नितिन लोहानी अपने दोस्त के साथ घूम रहा था।

इसी दौरान पार्षद को शक हुआ कि दोनों युवक उसके होटल की रेकी कर रहे हैं। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि गुस्से में आकर पार्षद ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से नितिन पर गोली चला दी, जिससे वह मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे हालिया विवाद को कारण माना जा रहा है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और पूरे मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -