ऊना/ऊना सुशील पंडित : ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर, पुर्व विधायक राजेश, बलबीर चोधरी, भाजपा प्रवक्ता प्रोफ.राम कुमार, जिलाध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, पूर्व कर्मचारी नेता हरि ओम भनोट,जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया , शाम मिन्हास, मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल ,भाजपा नेता धर्मेंद्र राणा, बलवीर बग्गा, कमल सैनी, धर्मेंद्र राणा, ओकार कसाना मीनाक्षी राणा प्रमिला ठाकुर ,जयदेव खट्टा, शुभम सिंह, बशीर खान यशपाल राणा बलविंदर गोल्डी ने नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के ससुर श्रीनाथ राव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
अपने शोक संदेश में भाजपा नेताओं ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके लिए दुखद घड़ी है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
