Punjab Govt AD
HomeHimachalHimachal News: श्मशान घाट में भाजपा ने की सफाई, मनाया सेवा पखवाड़ा 

Himachal News: श्मशान घाट में भाजपा ने की सफाई, मनाया सेवा पखवाड़ा 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

प्रधान मंत्री मोदी देश नहीं दुनियां के सबसे लोकप्रिय नेता:दविंदर भुट्टो

ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ भाजपा मंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़े पर शनिवार को बंगाणा स्थित श्मशान घाट में साफ-सफाई अभियान चलाया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रमदान करते हुए परिसर की सफाई की और समाज को संदेश दिया कि स्वच्छता ही सेवा का सर्वोत्तम रूप है। कार्यक्रम की अगुवाई कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने की।

 

उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन ने 17 सितम्बर से 2 अक्तूबर तक पूरे देशभर में सेवा पखवाड़ा मनाने का निर्णय लिया है। इस क्रम में कुटलैहड़ भाजपा मंडल ने भी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए श्मशान घाट पर सफाई कर जन-जागरूकता अभियान की शुरुआत की है। दविंदर भुट्टो ने कहा कि 17 सितम्बर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस था। भाजपा संगठन ने इसे केवल उत्सव के रूप में न मनाकर सेवा से जोड़ने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री मोदी आज न सिर्फ देश बल्कि पूरी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। उनके नेतृत्व में भारत सौ की स्पीड से प्रगति की राह पर आगे बढ़ रहा है।पूर्व विधायक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी  के नेतृत्व में आज देश में गरीब और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए सैकड़ों योजनाएँ चल रही हैं। उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, पीएम किसान सम्मान निधि, जनधन खाते, स्वच्छ भारत अभियान, हर घर नल योजना जैसे कदमों से आम जनता को सीधा लाभ मिल रहा है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से झाड़ू लगाई, घास-पात हटाए और श्मशान घाट के चारों ओर जमा कचरे को नष्ट किया। इस अवसर पर दविंदर भुट्टो ने कहा कि स्वच्छता सिर्फ एक अभियान नहीं बल्कि जीवन शैली का हिस्सा होना चाहिए। कुटलैहड़ भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा से सेवा और संगठन की राजनीति करती आई है। पार्टी का मूल मंत्र सेवा ही संगठन है और इसी सोच को धरातल पर उतारने के लिए सेवा पखवाड़ा आयोजित किया गया है।

बंगाणा श्मशान घाट की साफ-सफाई से शुरू हुआ सेवा पखवाड़ा आने वाले दिनों में और भी व्यापक स्वरूप लेगा। कुटलैहड़ भाजपा मंडल के इस प्रयास ने यह संदेश दिया है कि राजनीति का असली उद्देश्य जनता की सेवा और समाज के उत्थान में योगदान करना है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़,उपाध्यक्ष एवं वीडीसी सदस्य राज कुमार मनकोटिया, सुदर्शन शर्मा,सूरम सिंह,सुमित वशिष्ठ, पंकज शर्मा,विनय शर्मा,रोहित रॉकी,अभय सिंह राणा के अलावा युवा मोर्चा सदस्य एवं गणमान्य मौजूद रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -