Punjab Govt AD
HomeHimachalभाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो का थाना कला में फूल मालाओं से हुआ...

भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो का थाना कला में फूल मालाओं से हुआ स्वागत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
देवेंद्र भुट्टो को उपचुनाव में बडी बढ़त से जिताने के लिए कुटलैहड़ की जनता उत्सुक: कृष्ण पाल शर्मा

ऊना/ सुशील पंडित: कुटलैहड़ विस क्षेत्र से भाजपा की टिकट लेकर थाना कलां पहुंचने पर भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो का समर्थको ने फूल मालाओं से स्वागत किया। वहीं जिला पार्षद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी एवं कुटलैहड़ के पूर्व विधायक रहे देवेंद्र भुट्टो का मुंह मीठा करवाया। कृष्ण पाल शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ के भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो भाजपा का दमदार चेहरा होने के साथ साथ एक बड़े स्तर के समाज सेवी भी है। हम ने युवा मोर्चा से लेकर सक्रिय राजनीति 24 वर्ष कुटलैहड़ में शुरू की थी।

और जिला भाजपा के साथ साथ प्रदेश कार्यकारणी में विभिन्न पदों पर सेवाएं दी है। कृष्ण पाल शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ का इतिहास रहा है कि 1985 के बाद कुटलैहड में कांग्रेस का विधायक नहीं बना हैं। लेकिन वर्षो बाद भाजपा नेता द्वारा ही कुटलैहड़ से कांग्रेस को जिताया था। लेकिन भाजपा समर्थक होने पर और भाजपा और प्रधान मंत्री ट्रेंड मोदी के दस वर्ष के कार्यकाल से प्रभावित होकर कांग्रेस विधायक की कुर्सी छोड़कर भाजपा में शामिल होकर भाजपा प्रत्याशी बनकर पहली बार देवेंद्र भुट्टो कुटलैहड़ विस क्षेत्र पहुंचे है। 

और हर जगह भाजपा कार्यकर्ता गर्मजोशी से स्वागत कर रहे है। कृष्ण पाल शर्मा ने दावा किया है कि इस बार के उपचुनाव में जितनी बढ़त हमीरपुर लोकसभा के संसद और केंद्र में मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर को मिलेगी, उतनी बढ़त से कुटलैहड़ में भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो की जीत का मार्जन होगा। वहीं भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो ने इस स्वागत के लिए सभी समर्थकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया और उपचुनाव में अपने लिए समर्थन मांगा। भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ में उपचुनाव में यह मेरी जीत नहीं बल्कि कुटलैहड़ की जीत होगी।

हम पहले की तरह कुटलैहड़ की जनता की सेवा के लिए हर समय तत्पर रहेंगे। इस मौके पर वी डी सी सदस्य राज कुमार, पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष सुमित वशिष्ठ, विकास आंगरा, कुटलैहड़ भाजपा कोषाध्यक्ष नरेश वशिष्ठ, अश्वनी कुमार, सीताराम, ललित कुमार, अजय शर्मा, होशियार सिंह, अजय बिक्की, देसराज शर्मा , राम रत्न बोहरा, बंटी सोनी के अलावा गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -