ऊना/सुशील पंडित : राज्य में जिस प्रकार 25 विधायकों वाली भाजपा ने 34 मत करके भाजपा सांसद हर्ष महाजन को बनाया है उसी प्रकार चार जून को राज्य में भाजपा की सरकार डंके की चोट पर बनेगी और केंद्र में मोदी सरकार के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश फिर बिकास की नई गाथा लिखेगा चार जून को सुक्खू सरकार की बिदाई निश्चित है। यह शब्द कुटलैहड़ के भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो ने वीरवार को कुटलैहड़ के मोमनियार जिला पार्षद वार्ड में विभिन्न पंचायतों में जन संपर्क अभियान के तहत कहे। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि आज के समय में केवल केंद्र की मोदी सरकार की हर गारंटी की गारंटी है। और कांग्रेस की हर गारंटी का मतलब धोखा है। जैसे बीते विस चुनावो में कांग्रेस ने दस गारंटियां देकर सत्ता हासिल की है वैसे ही अब लोकसभा और उपचुनावों में कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में झूठी गारंटियों को देकर जनता को छलने का काम कर रही है। लेकिन अब जनता कांग्रेस की झूठी गारंटियों में नहीं आएगी और भाजपा 400 पार और कांग्रेस 40 से नीचे रह जाएगी।
भुट्टो ने कहा कि आज देश में मोदी के अलावा और कुछ नहीं है और केंद्र सरकार के दस वर्ष के कार्यकाल में जो भारत विकसित हुआ है वह भी जनता के सामने है। भुट्टो ने कहा कि 2014 से पहले केंद्र के कांग्रेस पार्टी सत्ता में थी और लोकसभा चुनाव होते ही कांग्रेस पार्टी 300 सीटों से 50 पर सिमट गई थी। क्योंकि जिस प्रकार कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार चरम सीमा पर था। देश की जनता उससे दुखी होकर भाजपा को केंद्र की सत्ता दी थी। आज केंद्र की मोदी सरकार के दस वर्ष के सफल कार्यकाल में एक रुपए का भ्रष्टाचार नहीं हुआ है। और दर्जनों योजनाओं से जनता को लाभ मिल रहा हैं। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ में चाहे मेरा उपचुनाव है या फिर अनुराग सिंह ठाकुर का लोकसभा चुनाव है, कुटलैहड़ की जनता का भरपूर समर्थन भाजपा को मिल रहा है। इसका मतलब यह है। कि भाजपा कभी जनता से झूठे वादे नहीं करती हैं। और भाजपा का दूसरा नाम ही बिकास है।
भुट्टो ने जनता से अपील भी की है कि अब कांग्रेस पार्टी और राज्य सरकार के बड़े बड़े नेता मंत्री विधायक मुख्यमंत्री आपके बीच आकर बड़े बड़े वादे करेंगे और आपको कांग्रेस पार्टी के लिए मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे। लेकिन आपने कांग्रेस के झूठे वादों में नहीं आना है। हमारा एक ही लक्ष्य है कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र बिकास पर विकसित हो। और जनता की समस्याओं का समाधान हो। और अंतिम पंक्ति में बैठे उस व्यक्ति का काम हो जिसकी न कोई पार्टी है और न ही कोई मदद करने वाला है। और दस वर्षो में मोदी सरकार ने ऐसा ही काम जनता की भलाई के लिए किया है।
देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र का बहुचर्चित लठियानी मंदली पुल केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर की देन है। और 971 करोड़ की धन की स्वीकृति के साथ पुल का शिलान्यास भी हो चुका है और टैंडर प्रतिक्रिया पूर्ण हो गई है, आचार संहिता हटते ही पुल का निमार्ण कार्य शुरू हो जाएगा।
बद्दी कुटलैहड़ मंडल बैठक में भाजपा प्रत्याशी ने मांगा समर्थन
कुटलैहड़ से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो ने बुधवार को देर शाम बद्दी पहुंचकर बद्दी में कुटलैहड़ भाजपा मंडल के सैंकड़ो सदस्यों से बद्दी में बैठक करके भाजपा के लिए समर्थन मांगा। ज्ञात रहे कुटलैहड़ के सैंकड़ो युवा बद्दी में रोजगार करते है और उसी संदर्भ के कुटलैहड़ भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुमार भुट्टो ने बद्दी पहुंच कर सभी कुटलैहड़ मंडल सदस्यों के साथ बैठक करके हमीरपुर लोकसभा से अनुराग सिंह ठाकुर और कुटलैहड़ विस क्षेत्र से खुद देवेंद्र कुमार भुट्टो यानी भाजपा प्रत्याशी होने पर भाजपा के लिए एक एक बोट घर आकर भाजपा के पक्ष में डालने की अपील की।
