Punjab Govt AD
HomeHimachalजीएसटी व आपदा प्रबंधन पर कांग्रेस नेता को भाजपा का करारा जवाब

जीएसटी व आपदा प्रबंधन पर कांग्रेस नेता को भाजपा का करारा जवाब

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

भाजपा नेताओं का आरोप, कांग्रेस राज में जनता पर थोपे गए थे भारी टैक्स, सत्ता के नशे में चूर हारे नकारे नेता अब कर रहे हैं बयानबाजी

ऊना/सुशील पंडित:  भारतीय जनता पार्टी के ऊना मंडल अध्यक्ष देवेंद्र कौशल, बसदेहड़ा मंडल अध्यक्ष राहुल देव शर्मा और महामंत्री नरेंद्र सिंह, मोहिंदर छिब्बर, परमिंदर लवेरिया, तिलक राज सैनी ने कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा द्वारा केंद्र सरकार और सांसद अनुराग ठाकुर पर की गई बयानबाजी को राजनीतिक नौटंकी करार दिया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस नेता जीएसटी सुधारों को छलावा बताकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि हकीकत यह है कि भाजपा सरकार ने जीएसटी की दरों में कमी कर निर्धन और मध्यम वर्गीय परिवारों को भारी राहत दी है। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार केंद्र में हुआ करती थी, तब पहले से लगे टैक्स के बोझ पर वैट थोप दिया गया था।

उस वक्त न तो पूर्व विधायक ने कोई आवाज उठाई और न ही जनता की पीड़ा को समझने की कोशिश की। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासनकाल के दौरान जनता को लगभग 45 प्रतिशत तक के टैक्स का भारी-भरकम बोझ झेलना पड़ता था, जबकि भाजपा सरकार ने जीएसटी लागू कर इस बोझ से जनता को निजात दिलाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता इस सुधार को पचाने में असमर्थ हैं और केवल सस्ती लोकप्रियता के लिए बयानबाजी कर रहे हैं।

आपदा प्रबंधन को लेकर भी भाजपा नेताओं ने पूर्व विधायक के आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश आपदा की मार झेल रहा था, तब मुख्यमंत्री कभी बिहार में राहुल गांधी के कार्यक्रमों में शिरकत करते नजर आए तो कभी विदेश यात्राओं में व्यस्त रहे। इसके बावजूद पूर्व विधायक खामोश रहे और उन्होंने जनता के सवाल उठाने की बजाय केवल सत्ता की राजनीति को तरजीह दी। उन्होंने कहा कि सांसद अनुराग ठाकुर के प्रयासों से ही खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रिमंडल के कई सदस्यों ने हिमाचल प्रदेश जाकर लोगों का दुख दर्द बांटा है।

लेकिन पूर्व विधायक बताएं कि जी गांधी परिवार की डुगडुगी बजाने के लिए मुख्यमंत्री जनता को आपदा में छोड़कर बिहार भाग गए थे उसे गांधी परिवार से कौन हिमाचल प्रदेश के लोगों का दुख दर्द बांटने आया। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि मौजूदा कांग्रेस सरकार बनने के बाद से अब तक विधानसभा क्षेत्र में विकास पर एक रुपये तक खर्च नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि सत्ता के नशे में चूर कांग्रेस नेता कभी-कभार बरसाती मेंढक की तरह निकलकर बयानबाजी करते हैं और जनता के बीच अपनी हाजिरी लगवाने का काम कर रहे हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -