Punjab Govt AD
HomeNationalBikers गैंग ने Restaurant पर बोला धावा, सामान की तोड़फोड़ की

Bikers गैंग ने Restaurant पर बोला धावा, सामान की तोड़फोड़ की

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अजमेरः बाइकर्स गैंग द्वारा रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रेस्टोरेंट ओनर और उसके स्टाफ को जान से मारने की कोशिश की गई। वारदात के समय रेस्टोरेंट में ग्राहक भी मौजूद थे। किसी तरह सब अपनी जान बचाकर भागे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

मदनगंज के सीआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि अजमेर रोड स्थित लजीज रेस्टोरेंट के ओनर गोपी टांक ने शुक्रवार देर रात मारपीट और तोड़फोड़ का मामला दर्ज करवाया था। रिपोर्ट में गोपी टांक ने बताया कि रेस्टोरेंट पर शुक्रवार रात करीब 11 बजे गोपाल नाम का एक लड़का आया था। उसका पिछला कुछ हिसाब बाकी था। रेस्टोरेंट के बाहर गोपाल के कुछ दोस्त खड़े थे जो आपस में बात कर रहे थे। बात करते हुए आपस में वे गाली-गलौज भी कर रहे थे। मैंने उनसे कहा कि ये रेस्टोरेंट है। यहां गाली-गलौज मत करो। दूर जाकर बात करो जिसके बाद रेस्टोरेंट के ओनर के टोकने पर लड़कों ने हंगामा शुरू कर दिया। महेंद्र गुर्जर नाम के एक लड़के ने देख लेने की धमकी दी। कुछ देर में वे चले गए।

करीब 20 मिनट बाद 15 बाइकों पर करीब 20 लड़के आए और उन्होंने आते ही ईंट-पत्थर, लाठी-डंडों और सरियों से रेस्टोरेंट पर धावा बोल दिया और रेस्टोरेंट के शीशे फोड़ दिए। इसी के साथ 2 फ्रिज सहित सारा सामान तोड़ दिया। उन्होंने बताया इस दौरान रेस्टोरेंट में 5 ग्राहक और 7 कर्मचारी भी थे। इस घटना के चलते अचानक अफरा-तफरी मच गई और सभी जान बचाकर भागे। सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। इसके बाद मदनगंज पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -