ऊना/सुशील पंडित : अजनौली के रहने वाले एक व्यक्ति को सड़क किनारे बाइक खड़ा करना महंगा पड़ गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज कुमार पुत्र राम रक्खा सैनी ने 28 दिसंबर को अपनी मोटरसाइकिल हार्डवेयर मॉल नजदीक नंदा अस्पताल के पास खड़ी की थी। लेकिन जब वह उसी रात 11 बजे काम से लौटा और बाइक ढूंढने लगा तो वह वहां से गायब थी। सदर थाने में दी शिकायत में राजकुमार ने अपनी मोटरसाइकिल का नंबर एचपी20एच-1189 बताया है। उसने जनता से भी अपील की है कि जिस किसी को भी यह बाइक दिखाई दे वह ऊना पुलिस को सूचित कर सकता है।
नंदा अस्पताल के पास से बाइक चोरी
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -