Punjab Govt
HomeHimachalHimachal News:पिकअप की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की दर्दनाक मौत

Himachal News:पिकअप की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की दर्दनाक मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित:  पुलिस थाना अम्ब के अंतर्गत आते गांव चुरुडू में पिकअप गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चनन सिंह निवासी चुरुड़ू तह0 अम्ब जिला ऊना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पवन कुमार पुत्र हजारी लाल निवासी चुरुडू बाइक संख्या (एचपी 20 वी- 8292) पर सवार होकर अम्ब से घर को जा रहा था,ज़व रूही शाही रेस्टोरेंट चूरूडू के पास सडक पार करने लगा तो एक नामालूम पिकअप चालक ने उसे टककर मार दी और टककर मारने के बाद पिकअप चालक मौका से पिकअप को लेकर भाग गया।

जिस पर पवन कुमार को घायल अवस्था मे उपचार हेतु क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने स्थिति गंभीर देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया जिस की रास्ते में पीजीआई चंडीगढ़ ले जाते समय रास्ते मे मौत हो गई।जिस पर पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के विरुद्ध वीएनएस व एमवी की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -