Punjab Govt Advertisement
HomeNationalभयानक हादसा: Harvester से टकराई बाइक, एक युवक का सिर धड़ से...

भयानक हादसा: Harvester से टकराई बाइक, एक युवक का सिर धड़ से अलग

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सक्तीः जिले में शनिवार की रात बाइक सवार 3 युवकों के हार्वेस्टर से टकराने का मामला सामने आया है। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि एक युवक का सिर धड़ से अलग हो गया। वहीं तीनों युवकों के शरीर के अंग अलग गए। हादसे के बाद से हार्वेस्टर चालक फरार है। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने देर रात थाने में जमकर हंगामा किया, और सुबह सक्ती में 4 घंटे तक चक्काजाम किया, जिससे छपोरा, जैजैपुर, सक्ती मुख्य मार्ग बाधित रहा। हालांकि पुलिस ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोगों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया।

जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के मिशन चौक-पिहरीद मुख्य मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के पास हार्वेस्टर चालक धान की कटाई के बाद हार्वेस्टर के सामने लगे खतरनाक कटर को हटाए बिना रिहायशी इलाके से होते हुए सड़क पर गुजर रहा था। रात के अंधेरे में मिशन चौक से पिहरीद की ओर जा रहे बाइक सवारों को हार्वेस्टर दिखा नहीं और उनकी बाइक की हार्वेस्ट से आमने-सामने की टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक युवक का सर धड़ से अलग हो गया। मृतकों की पहचान ग्राम सतगढ़ निवासी नागेश्वर पिता दाऊलाल और शेर सिंह पिता परदेशी के रूप में हुई है, जबकि तीसरा युवक भी गांव का ही रहने वाला है। पुलिस का कहना है कि हादसे की जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -