मनोरंजन: रिएलिटी शो के स्टार और बिग बॉस 11 फेम एक्टर प्रियांक शर्मा पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। एक्टर के पिता का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी प्रियंका ने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए दी है। प्रियांक की इस पोस्ट पर उनकी एक्स गर्लफ्रैंड दिव्या अग्रवाल ने भी रिएक्ट किया है।
एक्स गर्लफ्रैंड ने जताया दुख
रिएलिटी टीवी स्टार प्रियांक शर्मा इस समय अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। एक्टर ने अपने पिता को खो दिया है। ये दर्दनाक खबर उन्होंने खुद ही अपने दोस्त, फैंस और चाहने वालों के साथ शेयर की है। जैसे ही यह खबर उन्होंने शेयर की तो उनके फैंस ने उन्हें हिम्मत दी और एक्टर के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। इसी बीच प्रियांक की एक्स गर्लफ्रैंड दिव्या अग्रवाल ने भी कमेंट किया है।
View this post on Instagram
दिव्या अग्रवाल ने भी हाल ही में अपने पिता को खोया था। ऐसे में वह इस दर्द को अच्छे से समझती हैं। प्रियांक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिता की एक तस्वीर शेयर करते हुए इमोशनल नोट लिखा। उन्होंने लिखा कि – ‘अच्छी नींद लो पापा मैं आपको बहुत याद करुंगा उम्मीद है कि एक दिन मैं आपको गर्व महसूस करवाऊंगा शांति से विश्राम करो (1966-2025)’।
स्प्लिट्सविला में हुई थी दिव्या-प्रियांक की मुलाकात
बिग बॉस ओटीटी विनर दिव्या अग्रवाल और प्रियांक शर्मा एक-दूसरे को काफी प्यार करते थे। उनका रिश्ता उस दौरान चर्चा में आया था जब प्रियांक बिग बॉस में नजर आए थे। दोनों की मुलाकात स्प्लिट्सविला 10 के सेट पर हुई थी। दोनों भले ही आइडल कपल न बन पाए हो परंतु उनकी कैमिस्ट्री और समझ काफी अच्छी थी।
दिव्या और प्रियांक ब्रेकअप भी काफी सुर्खियों में रहा था। बिग बॉस 11 में प्रियांक की बेनाफ्शा सूनावाला से नजदीकियों ने दिव्या को परेशान कर दिया था। उन्होंने खुद शो में आकर प्रियांक से ब्रेकअप कर लिया था। उस समय प्रियांक ने कहा था कि वह 2017 से ही अलग हो चुके थे। उसके बाद दोनों ने एक-दूसरे पर कई आरोप भी लगाए परंतु अब दोनों के रिश्ते नॉर्मल हो गए हैं।
एक इंटरव्यू में दिव्या ने अपने रिश्ते पर बात करते हुए बोला था कि – ‘जब मैं शो में गई थी तब मेरी जिंदगी की परिस्थितियां अलग थी। जब मैं किसी की गर्लफ्रैंड थी अब मैं दिव्या अग्रवाल हूं एक इंडिपेंडेंट, मजबूत लड़की जिसने बहुत कुछ झेला और हर बार और मजबूत बनकर निकली है’।