बैंक ने जारी किया नोटिस, हो सकता है बंगला नीलाम
मुबंईः बैंक ऑफ बड़ौदा ने लोकसभा सांसद और एक्टर सनी देओल को करीब 56 करोड़ के बकाया राशि को लेकर नोटिस दिया है। इस लोन में गारंटर के तौर पर एक्टर धर्मेंद्र का नाम लिखा गया है। बैंक ने सनी देओल से 56 करोड़ रुपये और ब्याज की रिकवरी का नोटिस भेजा है। रकम की अदायगी न होने पर जुहू के सनी विला की बिक्री का नोटिस लगाया गया है। इन दिनों वह अपनी फिल्म ‘गदर 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं। 11 अगस्त को रिलीज हुई उनकी फिल्म गदर-2 बॉक्स ऑफिस ने कमाई के मामले में कई सारे रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। यही वजह है कि इतने बड़े अभिनेता पर करोड़ों का बकाया न चुकाने का आरोप हैरान करने वाला है। सनी देओल की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस 10 दिन में ही 300 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है। ‘गदर 2’ जिस तरह कमाई कर रही है उसे देखते हुए माना जा रहा है कि ये बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म ‘पठान’ को भी टक्कर दे रही है।

रिपोर्ट्स की माने तो, अगर सनी देओल बैंक का कर्ज नहीं चुकाते हैं तो उनकी एक बड़ी प्रॉपर्टी की नीलामी हो सकती है। बैंक की ओर से बताया गया है कि एक्टर पर बैंक का बड़ा कर्ज था, जिसकी रिकवरी के लिए अब बैंक द्वारा एक्टर मुंबई में स्थित प्रॉपर्टी को नीलाम करने का ऐड भी निकाला है। बताया जा रहा है कि एक्टर ने बैंक से अक बड़ा लोन लिया है।बताया जा रहा है कि बैंक की ओर से सनी देओल की बंगले ‘सनी विला’ की नीलामी 25 सितंबर को रखी गई है। साथ ही खबरों की माने तो, बैंक के ओर से एक्टर के बंगले की नीलामी के लिए रिजर्व प्राइस 51.43 करोड़ रुपये रखा गया है। बता दें कि दें कि एक्टर की फिल्म ‘गदर 2’ ने अपनी रिलीज के 9 दिनों के अंदर कुल 335 करोड़ रुपये अपने क्लब में शामिल कर लिए हैं।
