Punjab Govt AD
HomeChandigarhबड़ा झटकाः महिला महासचिव ने छोड़ा कांग्रेस का हाथ

बड़ा झटकाः महिला महासचिव ने छोड़ा कांग्रेस का हाथ

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः महिला कांग्रेस की महासचिव ज्योति हंस ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से बुधवार यानी आज इस्तीफा दे दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने एक पत्र के माध्यम से दी। उन्होंने पत्र में इस्तीफे की वजह कांग्रेस नेता पवन कुमार बंसल के साथ अनादर व्यवहार बताया। इसी के साथ उन्होंने चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष एचएस लक्की को चंडीगढ़ यूनिट को बर्बाद करने की बात भी लिखी।

काबिले गौर है कि पिछले दिनों कांग्रेस नेता ममता गिरि ने भी कांग्रेस पार्टी की प्राथमिकता सदस्यता से इस्तीफा दिया था। उन्होंने इस्तीफे की वजह चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष लक्की की असफलता का कारण बताया। उन्होंने कहा कि वह महाभारत के धृतराष्ट्र बने बैठे हुए रहे और उनके सामने चंडीगढ़ कांग्रेस बिखरती रही। मुझे चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष के ऊपर शक है कि राजनीतिक विपक्षी पार्टियों से मिलीभगत और अपने निजी स्वार्थ के लिए कांग्रेस को तहस-नहस कर रहे हैं।

बता दें कि कांग्रेस ने चंडीगढ़ सीट से मनीष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। मनीष तिवारी आनंदपुर साहिब से  सांसद हैं। वहीं इस सीट से भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन हैं। कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल का टिकट काट दिया है। जिसके बाद से चंडीगढ़ के सियासी महकमे में भूचाल सा आ गया है। यही कारण है कि चंडीगढ़ में नेताओं और कार्यकर्ताओं के इस्तीफे देने का क्रम लगातार जारी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -