Punjab Govt AD
HomeHaryanaबड़ा झटकाः प्रदेश अध्यक्ष आज कांग्रेस में हो सकते है शामिल, 6...

बड़ा झटकाः प्रदेश अध्यक्ष आज कांग्रेस में हो सकते है शामिल, 6 सीटों पर फंसा टिकट का पेंच 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अंबालाः हरियाणा कांग्रेस में जननायक जनता पार्टी (JJP) विधायकों की एंट्री की खबर से हलचल मची हुई है। कांग्रेस से जुड़े सूत्रों के मुताबिक जजपा के 2 विधायक उनके टच में हैं। इन विधायकों को लोकसभा टिकट देने को लेकर कांग्रेस में बवाल भी मचा हुआ है। इनमें एक तरफ कुमारी सैलजा और दूसरी तरफ पूर्व CM भूपेंद्र हुड्‌डा हैं। सूत्रों की मानें तो इन विधायकों का कभी कांग्रेसी बैकग्राउंड रहा है। जिस वजह से कांग्रेस उनकी घर वापसी करवाकर सियासी तौर पर सुर्खियां बटोरना चाहती है।

इसी वजह से हरियाणा की 6 सीटों पर कांग्रेस में टिकट का पेंच फंसा हुआ है, क्योंकि कांग्रेस की पिछली बैठक में सिरसा से कुमारी सैलजा, रोहतक से दीपेंद्र हुड्डा और फरीदाबाद से महेंद्र प्रताप के नाम पर सहमति बनी थी। गुरुग्राम सीट से अभिनेता से नेता बने राज बब्बर के नाम पर विचार किया जा रहा है। वहीं हरियाणा में उत्तराखंड के एक डेरा प्रमुख को लोकसभा उम्मीदवार बनाकर कांग्रेस सबको चौंका सकती है। वहीं जजपा के प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह भी पार्टी छोड़ सकते हैं। उनकी कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा है। दिसंबर 2018 में जजपा बनने के साथ ही उन्हें प्रदेशाध्यक्ष की कमान सौंपी गई।

हरियाणा कांग्रेस के बड़े चेहरे लोकसभा चुनाव से किनारा कर चुके हैं, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व के दवाब में अब वह अपने समर्थकों को टिकट दिलाने की जुगत में हैं। यही वजह है कि दूसरे दलों में गए कुछ बड़े चेहरों की वह पार्टी में वापसी कराना चाह रहे हैं। अभी कुछ ऐसे विधायक हैं, जिनका बैकग्राउंड कांग्रेस से है। अब पार्टी के दिग्गज उन्हें टिकट दिलाकर वापसी कराने की जुगत कर रहे हैं। हालांकि इन चेहरों का पार्टी के नेता एक दूसरे का विरोध कर रहे हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -