Punjab Govt AD
HomeNationalपाक को बड़ा झटका: विदेश एयरलाइंस ने छोड़ा एयरबेस

पाक को बड़ा झटका: विदेश एयरलाइंस ने छोड़ा एयरबेस

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रोजाना हो रहा 3 लाख डॉलर का नुकसान

नई दिल्लीः पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर से तनाव बढ़ गया है। भारत सरकार द्वारा लगातार पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है। वहीं भारत द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई को लेकर पाकिस्तान को एक ओर बड़ा झटका लगा है। मिली जानकारी के अनुसार लुफ्थांसा और एयर फ्रांस जैसी कई बड़ी इंटरनेशनल एयरलाइंस अब पाकिस्तानी एयरस्पेस से बचते हुए दूसरे रूट्स का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। सामने आई फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा में इसका खुलासा हुआ है।

बताया जा रहा हैकि विदेश एयरलाइंस ने एयरबेस छोड़ दिया। जानकारी के अनुसार रोजाना 3 लाख डॉलर का पाकिस्तान नुकसान हो रहा है। दरअसल, पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान की एयरलाइंस कंपनियों के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया और पाकिस्तान ने भी इस पर जवाबी कार्रवाई करते हुए अपना एयरस्पेस भारतीय एयरलाइंस कंपनियों के विमानों के लिए बंद कर दिया, लेकिन दूसरे अंतर्राष्ट्रीय एयरलाइंस पर कोई पाबंदी नहीं लगाई। लुफ्थांसा ग्रुप ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स से पुष्टि की है कि एशियाई देशों के सफर के लिए अधिक वक्त लगने के चलते इसकी उड़ानें अनिश्चित काल तक पाकिस्तानी एयरस्पेस का इस्तेमाल नहीं करेंगी।

Flightradar24 की डेटा से पता चलता है कि नए रूट की वजह से रविवार को लुफ्थांसा की फ्रैंकफर्ट-टू-दिल्ली फ्लाइट (LH760) को अपना सफर तय करने में एक घंटे का अतिरिक्त समय लगा। इससे न केवल सफर में ज्यादा वक्त लगेगा, बल्कि ईंधन की भी खपत ज्यादा होगा, जिसका सीधा असर एयरलाइंस कंपनियों पर पड़ेगा। इस बदलाव से पाकिस्तान के ओवरफ्लाइट रेवेन्यू को भी नुकसान पहुंचेगा।

इसके अलावा, फ्लाइट ट्रैकिंग सिस्टम से पता चला कि ब्रिटिश एयरवेज, स्विस इंटरनेशनल एयर लाइन्स और एमिरेट्स की फ्लाइट्स दिल्ली से होकर अपना रास्ता बदल रहे हैं। ये अरब सागर को पार करने के बाद पाकिस्तानी एयरस्पेस से बच रहे हैं और अधिकतर उत्तरी मार्ग को सफर के लिए चुन रहे हैं। ब्रिटिश एयरवेज और एमिरेट्स ने अभी तक इस मामले पर सार्वजनिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की है। हालांकि, एयर फ्रांस ने बढ़ती क्षेत्रीय अस्थिरता का हवाला देते हुए आधिकारिक तौर पर पाकिस्तानी एयरस्पेस से अनिश्चित काल के लिए अपनी उड़ानें रद्द करने की घोषणा की है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -