Punjab Govt AD
HomeBreaking Newsबड़ी राहत : LPG के दामों में हुई भारी कटौती

बड़ी राहत : LPG के दामों में हुई भारी कटौती

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : आम आदमी को राहत देते हुए गैस सिलेंडर की कीमतों में आज कटौती की गई है। लगातार 3 महीनों से बढ़ रही गैस की कीमतों में आज तेल कंपनियों ने लगाम लगाया है। 1 अप्रैल 2024 को गैस सिलेंडर की कीमतों में 30.50 रुपये तक की कटौती की गई है। हालांकि यह कटौती कॉमर्शियल गैस सिलेंडर पर की गई है, जबकी घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत जस की तस बनी हुई है। इसके पहले मार्च में 25.50 रुपये प्रति सिलेंडर के हिसाब से कीमतों में इजाफा हुआ था। वहीं, फरवरी में भी 14 रुपये और जनवरी में 1.50 रुपये बढ़े थे।

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर के रेट 30.50 रुपये की कटौती हुई है। कोलकाता में गैस सिलेंडर की कीमतों में 32 रुपये की कटौती हुई है.मुंबई में गैस सिलेंडर की कीमतों में 31.50 रुपये की कटौती हुई है। चेन्नई में सिलेंडर की कीमतों में 30.50 रुपये की कटौती हुई है। IOCL के मुताबिक, दिल्ली में 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत आज से 1764.50 रुपये हो गई है। वहीं, पहले यह सिलेंडर 1795 रुपये में मिल रहा था‌। इसके अलावा कोलकाता में गैस सिलेंडर की कीमत अब कौटती के बाद 1879 रुपये हो गई है। वहीं, पहले यह सिलेंडर 1911 रुपये में मिल रहा था। मुंबई में अब यह सिलेंडर 1717.50 रुपये का हो गया है, पहले 1749 रुपये का था। चेन्नई में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब 1930 रुपये में मिलेगा। अगर घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बात करें तो 14.2 KG वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में यह 803 रुपये, कोलकाता में 829 रुपये, मुंबई में 802.50 रुपये और चेन्नई में 818.50 रुपये का मिल रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -