इंदौरः एयरपोर्ट काे एक बार फिर से उड़ाने को लेकर धमकी मिली है। इस मामले में एयरपोर्ट के मुख्य सुरक्षा अफसर ने थाने में आवेदन देकर केस दर्ज कराया है। एरोड्रम पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट के मुख्य सुरक्षा अफसर करण पुत्र आलोक तिवारी ने एक आवेदन दिया था। एयरपोर्ट की ओर से बताया गया कि एयरपोर्ट डायरेक्टर की मेल आईडी apdiindore@aai.aero पर वीरवार सुबह 10.26 मिनट पर BOMB विषय पर मेल आईडी nobody@dizum.com से मेल मिला।
जिसमें Patrick द्वारा एयरपोर्ट पर बम प्लेस करने की धमकी दी गई। जिममें किसी संगठन का जिक्र नहीं किया गया। मामले में आवदेन आने के बाद केस दर्ज किया गया है। बता दें कि 2 माह पहले 18 मई 2024 को भी मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर, जबलपुर समेत देश के 50 एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। अज्ञात शख्स ने भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट अथॉरिटी को धमकी भरा ये ई-मेल भेजा था।
भोपाल एयरपोर्ट के डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी। शिकायत के आधार पर CISF ने एयरपोर्ट पर सर्चिंग की गई थी। वहां मौजूद लोगों की भी चेकिंग की गई थी। हाालंकि जांच के दौरान कोई सस्पेक्टेड चीज नहीं मिली। हालांकि, एयरपोर्ट पर बम थ्रेट असेस्टमेंट कमेटी ने मैनुअल चेकिंग बढ़ा दी गई थी। टीआई सुनील मेहर के मुताबिक, एयरपोर्ट अथॉरिटी को अंग्रेजी में लिखा मेल आया। इसे भोपाल के अलावा अन्य एयरपोर्ट्स को भी टैग किया।
