Punjab Govt AD
HomeEntertainmentरिया चक्रवर्ती को लेकर बड़ी खबर, सुशांत सिंह राजपूत की मौत से...

रिया चक्रवर्ती को लेकर बड़ी खबर, सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़ा मामला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फिल्मी एक्ट्रस रिया चक्रवर्ती को राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती और उनके भाई और पिता के खिलाफ सीबीआई द्वारा जारी लुक आउट सर्कुलर के मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश को बरकरार रखा है।

जानकारी के अनुसार, फरवरी में बॉम्बे हाईकोर्ट ने रिया चक्रवर्ती और उनके भाई व पिता की याचिका पर सीबीआई का लुक आउट सर्कुलर रद्द कर दिया था। हाईकोर्ट के आदेश को सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। आज सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई की अपील खारिज कर दी। इससे रिया और उनके परिवार को बड़ी राहत मिली।

बता दें कि दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत के परिजनों ने मौत की जांच की मांग करते हुए पटना में केस दर्ज कराया था और रिया चक्रवर्ती पर सुशांत को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। इस हाई प्रोफाइल मामले की जांच की जिम्मेवारी सीबीआई को सोंपी गई थी। सीबीआई ने इस केस में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ लुक लाउट नोटिस अगस्त 2020 में जारी किया था। इस सर्कुलर को रिया और उनकी फैमिली ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। बॉम्बे हाई कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती और उसके दो परिवार के सदस्यों के खिलाफ सीबीआई द्वारा जारी लुक आउट नोटिस को रद्द कर दिया था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -