HomeHimachalबड़ी ख़बरः लुधियाना से रायबरेली जा रही बस की DCM गाड़ी से...

बड़ी ख़बरः लुधियाना से रायबरेली जा रही बस की DCM गाड़ी से भयानक टक्कर, 6 की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: पंजाब के लुधियाना से रायबरेली जा रही बस के साथ बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 6 लोगों की मौत जबकि 22 यात्री घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस पर बुधवार अल सुबह प्राइवेट स्लीपर बस की डीसीएम गाड़ी से टक्कर हो गई। इस हादसे में बस सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, 21 अन्य घायल हुए हैं। सभी घायलों को तुरंत सैफई मेडिल कॉलेज ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

यह दर्दनाक हादसा नगला खंगार इलाके में हुआ। स्लीपर बस लुधियाना से रायबरेली जा रही थी। इसमें 50 सवारियां सवार थीं। बस ड्राइवर को अचानक से नींद आ गई जिसके चलते उसने आगे चल रही डीसीएम गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।

वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पुलिस ने बताया कि हादसा सुबह 4:30 बजे हुआ है। मामले की जांच अभी जारी है। घायलों से भी बातचीत की जा रही है, साथ ही बस को भी क्रेन की मदद से एक्सप्रेसवे से हटवा दिया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -