Punjab Govt
HomeHimachalबड़ी ख़बरः सोशल मीडिया पर अमृतपाल सिंह ने Live होकर कही ये...

बड़ी ख़बरः सोशल मीडिया पर अमृतपाल सिंह ने Live होकर कही ये बड़ी बात

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः अमृतपाल सिंह को लेकर जहां पुलिस के द्वारा पंजाब सहित कई राज्यों में छापेमारी की जा रही है, वहीं आज पहली बार अमृतपाल ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर सरेंडर की अटकलों पर फुलस्टाप लगा दिया है। अमृतपाल सिंह ने लाइव होकर वैसाखी पर देश विदेश में रह रहे लोगों से खास अपील की है। इस दौरान अमृतपाल ने अपनी कौम को लेकर कहा कि हमारी कौमी काफी समय छोटे छोटे मोर्चे लगाकर जूझ रही है। उन्होंने कहा कि जिहड़ा हकूमत ने हमारे ऊपर धक्का किया है, जैसेकि प्रधानमंत्री बाजे के खिलाफ एनआईए लगाकर जेल भेज दिया है। वहीं कई और हमारे समर्थकों को असम जेल में भेज दिया है।

वीडियो में अमृतपाल सिंह ने कई बातें कही हैं। उसने पंजाब सरकार और पुलिस की अलोचना की है, साथ ही श्री अकाल तख्त साहिब के जथेदार से एक अपील भी की है। अमृतपाल सिंह ने श्री अकाल तख्त साहिब के जथेदार से बैसाखी पर सरबत खालसा बुलाने की अपील की है। उसने कहा है कि कौमी मसलों को हल करने के लिए सरबत खालसा बुलाया जाए। अमृतपाल सिंह ने कहा कि जत्थेदार साहिब ने जो लोगों से कहा कि हम लोगों को जागरूक करने के लिए वहीर निकालेंगे। वहीं उन्होंने जत्थेदार से अपील की है कि आप आगे आए और आप इस सारे काम की अगुवाई करें। वहीं उन्होंने सभी सिख सगंठनो से अपील की है कि वह भी इस सरबत खालसा में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें। अमृतपाल सिंह ने कहा कि अगर आपने पंजाब की जवानी बचानी है तो आओ इस सरबत खालसा का हिस्सा बने।

सोशल मीडिया पर आए वीडियो में अमृतपाल ने कहा है, ”अगर पंजाब सरकार का इरादा मुझे गिरफ्तार करने का होता तो पुलिस मेरे घर आती और मैं इसके लिए मान जाता।” अमृतपाल ने उसके खिलाफ कार्रवाई के दौरान सिख युवकों को गिरफ्तार करने को लेकर भी पंजाब पुलिस की आलोचना की है। उन्होंने कहा रही मेरी गिरफ्तारी की बात है तो मैं चढ़दी कलां में हूं मेरा कोई बाल विंगा नहीं कर सका। सच्चे पातशाह ने मेरी परीक्षा ली है। इतने बड़े घेरे से निकल जाना यह सबसे बड़ी बात है। बता दें कि पंजाब पुलिस ने 18 मार्च को अमृतपाल सिंह और उसके संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के खिलाफ ऑपरेशन शुरू किया था। तब से अमृतपाल को लेकर कई सारे अपडेट आए हैं। इस दरमियान पुलिस ने कुछ एक सीसीटीवी फुटेज भी जारी कीं, जिनमें अमृतपाल अलग-अलग वेश में दिखा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -