Punjab Govt
HomeHaryanaबड़ी खबरः 4 जिलों के SP सहित 15 अधिकारियों का हुआ तबादला,...

बड़ी खबरः 4 जिलों के SP सहित 15 अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

इस जगह से पुलिस कमिश्नर का भी हुआ तबादला

फरीदाबादः पंजाब के बाद हरियाणा में पुलिस अधिकारियों के तबादलों का दौर शुरू हो गया है। दरअसल, हरियाणा में विधानसभा चुनावों के ऐलान से ठीक पहले सरकार ने 15 पुलिस अफसरों का तबादला किया गया। 12 IPS और 3 हरियाणा पुलिस सर्विस के अधिकारी हैं।

सरकार के आदेशों के मुताबिक फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर राकेश कुमार आर्य को हटा दिया गया है। उन्हें हम IG लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी दी गई। वह एडमिनिस्ट्रेशन के भी IG होंगे। इसके अलावा पानीपत के SP अजीत सिंह शेखावत को हटा दिया गया है। उनकी जगह पर लोकेंद्र सिंह पानीपत के नए एसपी होंगे।

भिवानी के एसपी वरूण सिंगला को हटाकर नरेंद्र बिजारणिया को नया SP लगाया गया है। वरूण सिंगला अब कुरूक्षेत्र के नए एसपी होंगे। कुरूक्षेत्र में तैनात एसपी जशनदीप सिंह को केंद्रीय डेपुटेशन के लिए रिलीव कर दिया गया है। कैथल की एसपी उपासना को भी हटा दिया गया है। उनकी जगह पर राकेश कालिया नए SP होंगे। इसके अलावा ओपी नरवाल को फरीदाबाद का नया पुलिस कमिश्नर लगाया गया है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -