पंजाब: आप पार्षद की गोलियां मारकर हत्या

पंजाब: आप पार्षद की गोलियां मारकर हत्या

पंजाब: आप पार्षद की गोलियां मारकर हत्या

मलेरकोटला: मलेरकोटला में 'आप' पार्षद को लेकर बहुत दुखद खबर सामने आई है। मलेरकोटला के 'आप' पार्षद का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया है। 'आप' पार्षद अकबर भोली सुबह जिम जा रहे थे तब 2 बदमाशों की ओर से इस वारदात को अंजाम दिया गया। अकबर भोली वार्ड नं. 18 के एम.सी. थे। वारदात को अंजाम देने के बाद हमालवर फरार हो गए हैं। आपको बता दें कि पार्षद अकबर भोली के बड़े भाई की भी हत्या की गई थी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। इस वारदात होने के बाद लोगों में सहम का माहौल है। जिक्रयोग्य है कि सरेआम हत्या को अंजाम देना अपने आप में सवाल खड़ा करता है। अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चला है। मामले को लेकर पुलिस गहराई से जांच में जुटी हुई है।