HomeBreaking Newsअग्निपथ योजना में हुआ बड़ा बदलाव, अब ये लोग भी कर सकेंगे...

अग्निपथ योजना में हुआ बड़ा बदलाव, अब ये लोग भी कर सकेंगे आवेदन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : केंद्र की एनडीए सरकार ने जवानों की भर्ती के लिए नई योजना बनाई थी जिसमें युवा सेना में भर्ती होने के लिए दिन-रात एक कर रहे हैं । केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना का ऐलान किया था। सरकार ने अब इस योजना को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है। इसके तहत ITI- पॉलिटेक्निक पास आउट आवेदन भी कर सकेंगे।

केंद्र सरकार की सेना ने अग्निपथ भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को बढ़ा दिया है। प्री स्किल्ड युवा भी अग्निपथ भर्ती में हिस्सा ले सकेंगे। ITI- पॉलिटेक्निक पास आउट टेक्निकल ब्रांच में आवेदन कर सकेंगे। इस बड़े बदलाव के बाद अब और अधिक युवा उम्मीदवारों को नौकरी मिलने का अवसर बढ़ गया है।

बता दें कि बीती 16 फरवरी से अग्निपथ योजना के तहत भारतीय सेना में अग्निवीरों की भर्ती के रजिस्‍ट्रेशन शुरू हुए हैं। अग्निपथ भर्ती वर्ष 2023-24 के लिए अविवाहित पुरुष अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर विजिट कर ऑनलाइन माध्‍यम से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की लास्‍ट डेट 15 मार्च, 2023 है जबकि चयन परीक्षा 17 अप्रैल, 2023 को आयोजित की जाएगी। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -