Punjab Govt AD
HomeNationalचुनाव से पहले Congress को बड़ा झटकाः 3 बार विधायक रह चुका...

चुनाव से पहले Congress को बड़ा झटकाः 3 बार विधायक रह चुका ये दिग्गज नेता AAP Party में हुआ शामिल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी के चलते आप पार्टी ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। दरअसल, दिल्ली में पार्टी ने आगामी चुनाव से कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए सीमापुरी से 3 बार के विधायक वीर सिंह धींगान आप में शामिल कर लिया। धींगान के आप पार्टी में शामिल होने पर राष्ट्रीय संजोयक अरविंद केजरीवाल ने वीर सिंह को पार्टी का पटका और टोपी पहना कर स्वागत किया। बता दें इस सीट से आप के विधायक रहे राजेंद्र पाल गौतम कुछ समय पहले कांग्रेस में जा चुके हैं।

इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पार्टी और यह देश किसी की बपौती नहीं, जहां भी अच्छे लोग हैं उन्हें टिकट मिलना चाहिए। केजरीवाल ने कहा, आज हमें बहुत खुशी है कि वीर सिंह धींगान जी आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर रहे हैं हम लोग जानते हैं कि दिल्ली की राजनीति में वीर सिंह धींगान जी एक बहुत ही बहुत ही बड़ा व्यक्तित्व है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज हमें बहुत खुशी है कि वीर सिंह धींगान जी आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर रहे हैं। हम लोग जानते हैं कि दिल्ली की राजनीति में वीर सिंह धींगान जी एक बहुत ही बड़ा व्यक्तित्व है। कई वर्षों से दिल्ली की राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय हैं और जनता की सेवा करते आए हैं।

वीर सिंह धींगान के पार्टी में आने से आम आदमी पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी और खासकर जो हम दलित समाज के लिए आम आदमी पार्टी काम करती है। हमारे उन कार्यों को भी काफी मजबूती मिलेगी। सीमापुरी क्षेत्र के अंदर धींगान साहब ने काफी काम किया है और जनता की सेवा की है जनता उन्हें आज भी याद करती है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी अपने कामों की वजह से वोट मांगती है। पार्टी कहती है कि काम किया हो तो वोट देना वरना वोट मत देना। उन्हीं कामों का नतीजा है कि अच्छे-अच्छे लोग दूसरी पार्टियों से आज आम आदमी पार्टी की तरफ देख रहे हैं। एक तरफ जहां जनता आम आदमी पार्टी के साथ खड़ी है तो दूसरी तरफ दूसरी पार्टी के जो अच्छे नेता हैं, वह भी आम आदमी पार्टी में आना चाह रहे हैं।

पिछले हफ्ते हमने भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेताओं को ज्वाइन कराया था। आज वीर सिंह धींगान जी ज्वाइन कर रहे हैं, तो मैं उम्मीद करता हूं कि जो एक चलन दिख रहा है, इस से ही साफ जाहिर होता है कि आने वाले चुनाव के अंदर आम आदमी पार्टी पूरी मजबूती के साथ अच्छी बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है. मैं फिर से वीर सिंह जी का पार्टी में स्वागत करता हूं उनको शुभकामनाएं देता हूं। आम आदमी पार्टी में शामिल होने के मौके पर वीर सिंह धींगान ने कहा, मैं आज अरविंद केजरीवाल जी के आशीर्वाद से AAP ज्वाइन कर रहा हूं। आप सभी जानते हैं कांग्रेस और बीजेपी ने जनता का शोषण किया. कांग्रेस के लोग पहले अंदर कुछ और कहते हैं बाहर कुछ और कहते हैं। मेयर चुनाव में कहीं न कहीं कांग्रेस ने बीजेपी को चुनाव जिताने का काम किया, मुझे इसका अफसोस हुआ।

मैं नहीं जानता अंदर क्या सेटिंग है क्या मिलीभगत है। दलितों के प्रति अन्य पार्टियां ढिंढोरा जरूर पीटती हैं लेकिन काम उनके लिए केजरीवाल जी ने किया है। आम आदमी पार्टी में बड़े पैमाने पर टिकट काटे जाने और बाहर से नेताओं की ज्वाइनिंग पर अंरविंद केजरीवाल ने कहा, सब अच्छे लोगों को टिकट मिलने चाहिए। ना कोई किसी की पार्टी बपौती है ना देश किसी की बपौती है। अच्छे लोगों को टिकट मिलना चाहिए मौका मिलना चाहिए बस यही है। सराय काले खां का नाम बदलकर बिरसा मुंडा के नाम पर करने पर केजरीवाल ने कहा, यह अच्छी बात है हम स्वागत करते हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -