- Advertisement -
Punjab Government Advertisement
HomeNationalBJP को बड़ा झटकाः पूर्व विधायक और पद्मश्री जितेंद्र AAP party में...

BJP को बड़ा झटकाः पूर्व विधायक और पद्मश्री जितेंद्र AAP party में हुए शामिल, देखें वीडियो

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से पहले आम आदमी पार्टी ने भाजपा को बड़ा झटका दिया है। दरअसल, दिल्ली से भाजपा के पूर्व विधायक और पद्मश्री जितेन्द्र सिंह शंटी ने आज आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली है। उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। शंटी साल 2013 में भाजपा विधायक रह चुके हैं। शंटी शहीद भगत सिंह सेवा दल (SBS) फाउंडेशन के संस्थापक भी हैं। शंटी 106 बार रक्तदान करके रिकॉर्ड में नाम दर्ज करा चुके हैं। करीब 30 साल से समाजसेवा कर रहे हैं। शंटी झिलमिल वार्ड से 2 बार पार्षद और शाहदरा से विधायक रह चुके हैं।

Himachal Pradesh
जितेंद्र सिंह शंटी को पार्टी जॉइन कराने के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जितेंद्र को ‘एम्बुलेंस मैन’ के नाम से जाना जाता है। उन्होंने 70,000 से अधिक शवों का सम्मानजनक तरीके से अंतिम संस्कार कराया है। कोविड काल के दौरान, जब लोग शवों को स्वीकार करने में झिझकते थे, उनके परिवार के सदस्यों ने शवों को स्वीकार किया और अंतिम संस्कार किया। वह भी कोविड का शिकार हो गए, यहां तक ​​कि जब उनका परिवार भी कोरोना से संक्रमित हुआ, तब भी उन्होंने अपना मिशन जारी रखा। इसके लिए उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया। वह राजनीति में सेवा करने आए हैं। उनके जुड़ने से आम आदमी पार्टी को मजबूती मिलेगी। पार्टी में उनका तहेदिल से स्वागत करते हैं।
आम आदमी पार्टी जॉइन करने के बाद जितेन्द्र सिंह शंटी ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल का आभारी हूं। राजनीति से बहुत दूर जा चुका था, लेकिन कोरोना काल में परमात्मा ने मुझे जनसेवा करने का मौका दिया। एक दिन अरविंद केजरीवाल का फोन आया और उन्होंने कहा कि आप लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करते हैं। उन्होंने भी इस यज्ञ में आहुति देने की इच्छा जताई। उस समय कुछ कह नहीं पाया। अब मैं अपने परिवार और चाहने वालों के साथ मिलकर फैसला लेकर राजनीति में आया हूं। एक बार फिर जनसेवा करने का मौका मिला है। मेरी और अरविंद केजरीवाल की एक जैसी बात यह है कि हम दोनों ही भगत सिंह की विचारधारा पर चलते हैं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

You cannot copy content of this page