नई दिल्लीः अमेरिका ने पंजाबी ड्राइवरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए लाइसेंस रद्द कर दिए है। मिली जानकारी के अनुसार इंडियाना प्रांत ने गैरक़ानूनी तौर पर रहने वाले पंजाबी ड्राइवरों के लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। इंडियाना के नए कानून के कारण 1790 ड्राइवरों को अपनी नौकरियाँ खोनी पड़ीं, जिनमें से अधिकांश पंजाबी थे। गवर्नर माइक ब्राउन ने मार्च 2026 में हाउस एन्क्रोल्ड एक्ट 1200 पर हस्ताक्षर किए थे।
इंडियाना बीएमवी ने 16 मार्च को 1790 ड्राइवरों को लाइसेंस रद्द करने की सूचना भेजी। सभी गैर-निवासी लाइसेंस (जिन्हारे पास H-2A, H-2B, या E-2 वीज़ा नहीं हैं) 1 अप्रैल को अपने आप समाप्त हो जाएंगे। इंडियाना अमेरिका का पहला राज्य है जिसने गैरक़ानूनी अप्रवासियों ट्रक ड्राइवरों के खिलाफ कार्रवाई की है। गवर्नर माइक ब्राउन ने कहा कि यह निर्णय फरवरी 2026 में पंजाबी ट्रक ड्राइवरों से जुड़ी दो बड़ी दुर्घटनाओं के बाद लिया गया। फरवरी 2026 में सुखदीप सिंह के ट्रक की दुर्घटना में एक 64 साल के व्यक्ति की मौत हो गई थी।
सरकार का कहना है कि इस फैसले से बिना प्रशिक्षण और अयोग्य ड्राइवरों को रोका जाएगा और सड़कों को सुरक्षित बनाया जाएगा। नए नियम के लिए अंग्रेज़ी में दक्षता की आवश्यकता है। रद्द किए गए लाइसेंस रखने वाले ड्राइवरों को नौकरी पर रखने वाले ट्रक मालिकों पर 50,000 डॉलर का जुर्माना लगाया जाएगा।
इंडियाना के अटॉर्नी जनरल टॉड रोक्टा ने कहा कि हमारा उद्देश्य किसी समुदाय को निशाना बनाना नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि स्टीयरिंग व्हील के पीछे बैठा व्यक्ति पूरी तरह प्रशिक्षित और कानूनी तौर पर योग्य हो।