Punjab Govt
HomeHaryanaबड़ी कार्रवाईः 10 करोड़ की शराब और साढ़े 3 करोड़ का कैश...

बड़ी कार्रवाईः 10 करोड़ की शराब और साढ़े 3 करोड़ का कैश बरामद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सिरसाः हरियाणा में लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद अब तक 10 करोड़ रुपए की चुनावी शराब जब्त की जा चुकी है। निष्पक्ष चुनाव हो सके, इसलिए हरियाणा में शराब और अन्य मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) अनुराग अग्रवाल ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद राज्य में पुलिस, आयकर विभाग, आबकारी एवं कराधान विभाग तथा राजस्व निदेशालय (DRI) द्वारा यह कार्रवाई की जा रही है। हरियाणा पुलिस द्वारा 40.22 लाख रुपए कैश, 225.57 लाख रुपए की कीमत की 70,671.54 लीटर शराब, 514.48 लाख रुपए की कीमत की मादक पदार्थ, प्रलोभन व अन्य वस्तुएं, जिनकी कीमत 56.81 लाख रुपए है, जब्त की गई हैं।

इसी प्रकार, आयकर विभाग द्वारा 42 लाख रुपए नकद, 173 लाख रुपए से अधिक के 2967.88 ग्राम कीमती सामान तथा 42.19 लाख रुपए की अन्य वस्तुओं को जब्त किया गया है। आबकारी विभाग द्वारा ढाई लाख रुपए कैश, 40 लाख रुपए की 101036 लीटर शराब जब्त की गई है। इसके अलावा, डीआरआई द्वारा 2 करोड़ 78 लाख रुपए की नकद राशि जब्त की गई है। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने बताया कि लोकसभा आम चुनावों के मद्देनजर लागू आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के संबंध में C-विजिल एप के माध्यम से नागरिकों द्वारा भी कड़ी नजर रखी जा रही है। राज्य में अब तक 1204 शिकायतें सी-विजिल मोबाइल एप पर प्राप्त हुई हैं, जिनका निश्चित समय में समाधान किया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि आमजन “सी-विजिल” मोबाइल एप के माध्यम से सिस्टम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं, यह गौरव की बात है।  हरियाणा में आचार संहिता के उल्लंघन के सबसे अधिक मामले सिरसा में आए हैं। यहां 317 शिकायतें आयोग को मिली हैं। दूसरे नंबर पर अंबाला से 219, भिवानी से 46, फरीदाबाद से 40, फतेहाबाद से 37, गुड़गांव से 78, हिसार से 46, झज्जर से 20, जींद व कैथल से 22-22, करनाल से 16, कुरुक्षेत्र से 31, महेंद्रगढ़ से 3, मेवात से 36, पलवल से 32, पंचकूला से 67, पानीपत से 5, रेवाड़ी से 3, रोहतक से 34, सोनीपत से 87 तथा यमुनानगर से 43 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनमें से 959 शिकायतें सही पाई गई और इन पर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -