HomeHimachalबड़ा हादसा : सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मौ'त

बड़ा हादसा : सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मौ’त

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : अमेरिका के टेक्सास में भारतीय मूल के एक परिवार के 6 सदस्यों की मौत सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उनकी मिनीवैन को एक किशोर द्वारा चलाए जा रहे पिकअप ट्रक ने टक्कर मार दी। रिपोर्ट के अनुसार टेक्सास डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक सेफ्टी ने कहा कि बुधवार को हुई दुर्घटना में मिनी वैन में सवार एक व्यक्ति और ट्रक चालक और उसका साथी बच गए।

मिनी वैन के चालक की पहचान इरविंग, टेक्सास के 28 वर्षीय रुशिल बैरी के रूप में की, जबकि उसके साथ यात्रा करने वाले अन्य लोग अल्फारेटा, जॉर्जिया से आए थे। हादसे में घायल 43 वर्षीय लोकेश पोटाबाथुला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट के अनुसार ट्रक के ड्राइवर और उसमें सवार दूसरे किशोर को गंभीर चोटों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस उनसे पूछताछ नहीं कर पाई है।

शवों को भेजा जाएगा भारत

जानकारी के मुताबिक मारे गए लोगों में लोकेश पोटाबाथुला की पत्नी और बच्चे, सास-ससुर और चचेरा भाई बैरी शामिल हैं। तेलुगु एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका के अशोक कोल्ला ने बताया शवों को भारत भेजने की तैयारी की जा रही है। राकेश बैरी ने बताया कि उनके भाई रुशिल ने टेक्सास के ग्लेन रोज़ में फॉसिल रिम वाइल्डलाइफ सफारी पार्क में अपने रिश्तेदारों के साथ दिन बिताया था और वे अपने घर जा रहे थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -