Punjab Govt AD
HomeHimachalलोकसभा चुनाव का बिगुल बजते ही भारतीय जनता पार्टी ने प्रचार अभियान...

लोकसभा चुनाव का बिगुल बजते ही भारतीय जनता पार्टी ने प्रचार अभियान किया शुरू

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित :लोकसभा चुनाव का बिगुल बजते ही भारतीय जनता पार्टी ने प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र के चढतगढ़ में नुक्कड़ सभा करते हुए चुनाव प्रचार अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने 10 वर्ष में हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए नीतियां बनाई और हर वर्ग को लाभ पहुंचाने का काम किया। जबकि इसके ठीक विपरीत कांग्रेस ने केवल मात्र जनता को अपने फायदे के लिए मूर्ख बनाने का काम किया।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार की पोल अब खुल चुकी है। हिमाचल प्रदेश संभालने का दावा करने वाली कांग्रेस अपने ही विधायकों को नहीं संभाल पा रही। कांग्रेस की गलत नीतियों के चलते उसके अपने विधायकों ने भी उसका दामन छोड़ दिया है। विधायक ने कहा कि प्रदेश में हर वर्ग कांग्रेस की सरकार से त्रस्त हो चुका है। कानून व्यवस्था का जनाजा निकल चुका है और पुलिस के अधिकारी कांग्रेस के नेताओं और माफिया को संरक्षण देने में लगे हैं। हिमाचल प्रदेश में आपराधिक गतिविधियां लगातार बढ़ रही है और पुलिस सब कुछ पता होने के बावजूद खामोश बैठी है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में ड्रग माफिया ने प्रदेश के युवाओं को लगातार अपनी जद में लेने का काम जारी रखा है। लेकिन पुलिस सरकार के दिशा निर्देश पर वाहनों के चालान काटने में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की चार की चारों लोकसभा की सीटें भारतीय जनता पार्टी बड़े मार्जन से जीतेगी। इस मौके पर करम चंद, सागर दत्त भारद्वाज , सतपाल ऐरी, नीलम कुमारी, सतीश कुमार, सोढ़ी राम, जसवीर सिंह राजेंद्र प्रसाद गणेश ऐरी हुकम चंद देवा चंद सुभाष चंद्र रोशन लाल रामकृष्ण मुनीश कुमार हजारा सिंह पवन कुमार कश्मीरी लाल और अरुण कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -