Punjab Govt AD
HomeHimachalभारतीय जनता पार्टी ने उना जिला महिला मोर्चा का गठन किया

भारतीय जनता पार्टी ने उना जिला महिला मोर्चा का गठन किया

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी ने आज उना जिला महिला मोर्चा का गठन किया। इस अवसर पर विशेष रूप से भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मि धर सूद उपस्थित रही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व महिलाओं ने भाग लिया।

रश्मि धर सूद ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव “नारी शक्ति को राष्ट्र शक्ति” मानती है। भाजपा का यह दृढ़ विश्वास है कि जब महिलाएं सशक्त होंगी, तभी समाज और राष्ट्र मजबूत होगा। भाजपा सरकार ने केंद्र और राज्य स्तर पर महिलाओं के उत्थान, सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बेटियों के सम्मान और सुरक्षा के लिए “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ”, महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए “मुद्रा योजना”, “उज्ज्वला योजना”, “लाडली बहना” जैसी अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनसे करोड़ों महिलाओं को सीधा लाभ मिला है।

भाजपा महिला मोर्चा का उद्देश्य समाज की हर वर्ग की महिलाओं को संगठन से जोड़ना, उनकी समस्याओं को समझना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। महिला मोर्चा आने वाले समय में महिला स्व-सहायता समूहों, नारी शिक्षा, और सुरक्षा से जुड़े विषयों पर विशेष अभियान चलाएगा। कार्यक्रम के अंत में नवगठित महिला मोर्चा की पदाधिकारिणियों ने संगठन को सशक्त बनाने और “सबका साथ, सबका विकास” के संकल्प को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

बैठक में विशेष रूप से भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं ऊना विधानसभा क्षेत्र से विधायक सतपाल सिंह सत्ती, प्रोफेसर राम कुमार, जिला अध्यक्ष शाम मिन्हास, जिला महामंत्री लखबीर सिंह लखी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनु ठाकुर, दविन्द्र कौशल, राजीव राणा, धर्मेंद्र राणा, सूरम सिंह, सहित अन्य उपस्थित रहे

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -