ऊना सुशील पंडित: बंगाणा तहसील के भलौण गांव में मंगलवार को एक सड़क हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के ही रहने वाले ऋषि पठानिया ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि मंगलवार रात करीब आठ बजे वह अपने साथी यशपाल के साथ भलौण अपने घर की ओर जा रहा था। तभी पीछे से एक मोटरसाइकिल आई और उसने यशपाल को टक्कर मार दी। टक्कर से यशपाल घायल हो गया। ऋषि की शिकायत पर बंगाणा थाने में आरोपी प्रकाश शर्मा पुत्र संजय शर्मा, निवासी उत्तर प्रदेश, हाल रिहायश गांव चौकीमन्यार के विरुद्ध तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने पर भारतीय दंड संहिता की धारा 279 और 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
भलौणः बाईक की टक्कर से एक घायल
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -