Punjab Govt
HomeNational70 हजार में बेच रहे BEMS डिग्रियांः 10 फर्जी डॉक्टरों सहित 13...

70 हजार में बेच रहे BEMS डिग्रियांः 10 फर्जी डॉक्टरों सहित 13 गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुजरातः जिले के सूरत में फर्जी डॉक्टरों की डिग्री का मामला सामने आया है। जहां सूरत में फर्जी ‘बैचलर ऑफ इलेक्ट्रो-होम्योपैथी मेडिसिन एंड सर्जरी’ (BEMS) डिग्री गिरोह का भंडाफोड़ होने के बाद 10 फर्जी डॉक्टरों समेत कुल 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है। लाखों रुपए खर्च कर लोग डॉक्टर बनने के लिए सालों साल लोग कड़ी मेहनत करते हैं, लेकिन सूरत में एक गैंग महज 70 हजार में मेडिकल डिग्री देकर डॉक्टर बना रहा था।

सूरत का ये गिरोह 8वीं पास को भी 70 हजार रुपये में बैचलर ऑफ इलेक्ट्रो-होम्योपैथी मेडिसिन एंड सर्जरी (BEMS) डिग्री देकर डॉक्टर बना रहा था। इस मामले में अब तक करीब 1200 फेक डिग्री देने वाले 10 फर्जी डॉक्टरों समेत कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों में से तीन 70 हजार रुपये में फर्जी बीईएमएस डिग्रियां बेच रहे थे। उनकी पहचान सूरत के निवासी अहमदाबाद के रहने वाले बीके रावत, रसेश गुजराती और उनके साथी इरफान सैयद के रूप में पहचान हुई।

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि गुजराती और रावत बोर्ड ऑफ इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मेडिसिन, अहमदाबाद की आड़ में अपना गैंग चला रहे थे। इन लोगों ने डिग्री रजिस्ट्रेशन के लिए एक फर्जी वेबसाइट भी बनाई हुई थी। मुख्य आरोपी रशेष ने डिग्री देने के लिए एक बोर्ड स्थापित करने की योजना बनाई, जिसमें पांच लोगों को काम पर रखा और इलेक्ट्रो-होम्योपैथी में उन्हें ट्रेंड किया और डिग्रियां बांटने का काम करने लगे। कुछ समय बाद जब फर्जी डॉक्टरों को पता चला कि लोग इलेक्ट्रो होम्योपैथी को लेकर शंका में हैं, तो उन्होंने अपनी योजना बदल दी और लोगों को गुजरात के आयुष मंत्रालय द्वारा जारी की गई डिग्री देने लगे। उन्होंने दावा किया कि बोर्ड BEHM का राज्य सरकार के साथ गठजोड़ है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, ये गिरोह डिग्री के लिए 70,000 रुपये लेता था, इसके साथ ही उन्हें ट्रेनिंग भी देता था। इसके अलावा हर साल रजिस्ट्रेशन रिन्यूअल फीस या फिर प्रोटेक्शन मनी के नाम पर 1500 से लेकर 5 हजार रुपए भी वसूलता था। ये अपने ग्राहकों को गारंटी देते थे कि डिग्री के साथ वे बिना किसी समस्या के एलोपैथी, होम्योपैथी और आरोग्य में मेडिकल प्रैक्टिस कर सकते हैं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -