बद्दी/सचिन बैंसल: बद्दी में बीबीएन क्रिकेट लीग सीजन 6 का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए वीरवार को बीबीएनआईए के हाल में प्रेस वार्ता रखी गई है ।जानकारी देते हुए बीबीएन क्रिकेट लीग के अध्यक्ष मुकेश जैन ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी बीबीएन क्रिकेट लीग सीजन 6 आयोजन किया जा रहा है जिसकी तिथि प्रेस वार्ता में घोषित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि पिछले पांच सीजन बड़े ही अच्छे ढंग से पूर्ण हुए हैं ,इसलिए छठे सीजन का भी आगाज होने वाला है। उन्होंने कहा इस लीग का मुख्य उद्देश्य आपस में खेल भावना को बढ़ाना और युवाओं को नशे से दूर रखना है। उन्होंने कहा कि इस लीग में हर व्यक्ति भाग लेता है चाहे वह ऊंचे पद पर हो चाहे छोटे पद पर। आपसी प्रेम को बढ़ाना है इस लीग का उद्देश्य है।