100 फुट ऊंचे ध्वज सहित शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु की प्रतिमाएं स्थापित
बटाला : विधायक अमनशेर सिंह दवारा कंडियाल इलाके मे पार्क का उद्घाटन किया गया। इस पार्क में शहीदों की प्रतिमाएं भी लगाई गई हैं। जिनमे शहीद भगत सिंह, शहीद सुखदेव व शहीद राजगुरु की प्रतिमाएं शामिल हैं। इसके साथ ही करीब 100 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज भी लगाया गया है।
विधायक ने बताया कि शहर में लोगो को अच्छा वातावरण देने के लिए चारो तरफ विकास कार्य चल रहे है। उन्होंने कहा कि गुरदासपुर-जम्मू नेशनल हाईवे पर कंडियाल बायपास पर 100 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज और शहीद भगत सिंह, शहीद सुखदेव व शहीद राजगुरु की प्रतिमाएं स्थापित की गई है।
राष्ट्रीय ध्वज करीब 2 किलोमीटर दूर से दिखाई देगा, जो लोगो में देश-भक्ति की भावना पैदा करेगा। इस मौके पर विधायक कलसी की ओर से शहीद परिवार समिति के महासचिव कुंवर रविंदर विक्की व फ़ौजी शहीद जवानों के परिवारों को भी निमंत्रण दिया गया था।
